मेड इन इंडिया हथियारों से जवानों का हौसला बढ़ा

पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कईयों ने त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कारगिल में जवानों के साथ दिवाली मनाई।

जवानों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिना शक्ति के शांति कायम करना संभव नहीं है। भारत ने हमेशा युद्ध को सबसे अंतिम उपाय माना है। युद्ध चाहे लंका में हुआ हो या कुरुक्षेत्र में, अंतिम समय तक उसे टालने की ही कोशिश की गई। हम विश्व शांति के पक्षधर हैं।

मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद हर साल जवानों के साथ दिवाली मनाते आए हैं। 2014 में पहली बार उन्होंने सियाचिन में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। यह 9वां साल है जब दिवाली पर मोदी जवानों के बीच पहुंचे हैं।

 

You might also like