Test tube baby: टेस्ट ट्यूब बेबी ने किया मां के साथ रहने से इनकार

पुलिस पंचायत में आया अनोखा मामला

test tube baby

Test tube baby इंदौर। कल हुई पुलिस पंचायत में एक अनोखा मामला आया, जो दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। इस मामले में टेस्ट ट्यूब बेबी होने के कारण महिला अपने जुड़वा बच्चों को पहले अपनाने से इनकार करती रही। अब जाकर बच्चे और पति महिला के साथ रहना नहीं चाहते हैं, मगर उसने उनके साथ रहने से इनकार कर दिया। जब लाचार महिला सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत में पहुंची तो उसकी कहानी सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

दरअसल, वैसे तो इंदौर में हर सप्ताह लगने वाली पुलिस पंचायत में बुजुर्ग, माता-पिता कलयुगी संतान से प्रताड़ित होकर परेशान पुलिस से गुहार लगाते हैं, जिन्हें समझाइश देकर पुलिस पंचायत में त्वरित निराकरण किया जाता है, लेकिन इस बार सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां महिला द्वारा पति और बच्चों के साथ रहने के लिए मिन्नतें कर रही थी, मगर बच्चे और पति महिला के साथ रहना नहीं चाहते थे।

जब अधिकारियों ने इस मामले को समझने का प्रयास किया तो उन्हें पहले तो यहां मामला काफी सामान्य पारिवारिक विवादों की तरह नजर आया, लेकिन जब इसकी तह तक जाने का प्रयास किया तो पता चला महिला के यह दो जुड़वा बच्चों ने उसकी कोख से तो जन्म ले चुके है, लेकिन उसके मन से आज तक उसने इन्हें अपना नहीं माना है, जिसकी वजह से बच्चे महिला के साथ नहीं रहना चाहते हैं।

Also Read – दिव्यांग से अभद्र व्यवहार के कारण इंदौर एडीएम जैन को मुख्यमंत्री ने तत्काल हटाया

पति का भी यही कहना है कि महिला की अधिक बोलने की आदत से घर में हमेशा क्लेश और विवाद की स्थिति बनी रहती है, जिसके कारण महिला के साथ रहना असंभव सा लगने लगा है। इसी वजह से महिला और बच्चे व पति अलग-अलग रह रहे हैं।

काफी मशक्कत करने के बाद अधिकारियों ने समझा-बुझाकर उन्हें तो रवाना कर दिया, लेकिन जाते-जाते एक नए विवाद और नई सीख को जन्म दे गए। एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे ने बताया कि महिला के दोनों बच्चे टेस्ट टयूब बेबी हैं, जिसके कारण महिला उन्हें अपना नहीं मानती है और इसी कारण वह बचपन से उनके साथ तानाकशी करती रहती है। Test tube baby

नतीजतन अब बच्चे बड़े हुए तो महिला के साथ रहना नहीं चाहते हैं। अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर वहां से रवाना किया। पुलिस पंचायत में आए कुल 6 मामलों में घरेलू विवाद और पारिवारिक विवादों को कानूनी सलाहकारों के साथ बैठकर निपटान किया गया। Test tube baby

You might also like