सोने के भाव औंधे मुंह गिरेंगे

सोने के भाव

सोने के भाव

मुंबई (ब्यूरो)। एक ओर जहां देश में त्योहारों पर सोने और चांदी के जेवरों की खरीदी को लेकर बाजार सज रहे हैं तो दूसरी ओर डालर इंडेक्स में लगातार बढ़त के कारण दीपावली के बाद सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। अभी डालर इंडेक्स 114 पर बना हुआ है।

जिसके बढ़ने की पूरी संभावना है। दूसरी ओर अमरीकी फेडरल बैंक ब्याज दरों में फिर बड़ी वृद्धि करने जा रही है। इसके कारण सोने  में बड़ी गिरावट रहेगी। रिजर्व बैंक के सूत्रों का दावा है कि रूस का सोना भी बाजार में प्रतिबंध के बाद भी आना शुरू हो जाएगा।

Also Read – indian currency: रुपया डॉलर के मुकाबले आज भी गिरा, 90 रुपए तक अब जाएगा

रूस को यूक्रेन युद्ध के लिए अब बड़ी आर्थिक सहायता खड़ी करनी होगी। साथ ही दूसरी ओर डालर इंडेक्स का लगातार मजबूत होना भी सोने की कीमतों पर बड़ा असर डालेगा। अगले दो महीनों में सोने के भाव में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिलेगी।

इसके पूर्व भी जब डालर इंडेक्स 121 पर पहुंचा था, सोने  में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

 

You might also like