indore jhanki: लाजवाब…उत्साह के साथ निकली झांकियां….
मालवा मिल की झांकी को प्रथम पुरुस्कार एवं हुकुमचंद मिल की झांकी को द्वितीय पुरुस्कार मिला

indore jhanki इंदौर। कोरोना महामारी के कारण लगभग दो साल गणेशोत्सव में इंदौर की शानदार झांकियों की रौनक खत्म सी हो गई थी, लेकिन कल निकले रंगारंग कारवां ने समा बांध दिया। उत्सव इतना विशाल था कि देखते ही माहौल बन रहा था। एक ओर जनता में भारी उत्साह वहीं दूसरी और प्रशासन की मुस्तैदी भी देखने को मिली। तय समय पर झांकियों का कारवां निकला।
मालवा मिल की झांकी रही प्रथम

निर्णायक समिति ने पुरुस्कारों की घोषणा की। मालवा मिल की झांकी को प्रथम पुरुस्कार मिला वहीं दूसरे पायदान पर हुकुमचंद मिल की झांकी रही, वहीं स्वदेशी मिल को भी दूसरे पुरुस्कार से नवाजा गया। 6 बजे कलेक्टर मनीष सिंह और पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने खजराना गणेश की झांकी का पूजन किया। इसके बाद सभी मिलों की झांकियां निकलना शुरू हुई। यह क्रम पूरी रात तक चलता रहा। अखाड़े प्रदर्शन करते रहे। पहलवानों ने भी करतब दिखाए। बैंड बाजों के साथ भी लोग नाचते-गाते चल रहे थे।
इंदौर में अनंत चतुर्दशी के मौके पर शुक्रवार देर रात तक झांकियां निकलती रहीं। इस दौरान पूरा शहर भगवान गणेश की भक्ति से सराबोर नजर आया। शहर में दो साल बाद बिना किसी पाबंदी के चतुर्दशी का जुलूस निकला। इस वजह से लोगों में काफी उत्साह और जोश नजर आया। ऊपर दिए गए वीडियो बटन पर क्लिक करके आप झांकियों के नजारे देख सकते हैं।

दो हाथ की बनेठी में छोगालाल उत्साह व्यायामशाला प्रथम
दो हाथ की बनेठी वर्ग में छोगालाल उस्ताद व्यायामशाला को प्रथम इसी प्रकार अखाड़ों में दो हाथ की बनेठी वर्ग में छोगालाल उस्ताद व्यायामशाला को प्रथम, मां हरसिद्धि व्यायामशाला एवं महावर कोली समाज उषा नगर को द्वितीय पुरस्कार मिला है। तृतीय पुरस्कार महाबलेश्वर व्यायामशाला को मिला है।

सार्वजनिक अहिरवार समाज चैतन्य व्यायामशाला तथा केसरी नंदन व्यायामशाला कैलोद हाला को विशेष पुरस्कार मिला है। वही दूसरी ओर एक हाथ के पटे वर्ग में चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला को प्रथम, बिंदा गुरु व्यायामशाला एवं पवनपुत्र व्यायामशाला को द्वितीय तथा महावीर व्यायामशाला को तृतीय पुरस्कार मिला है। महिला अखाड़ा वर्ग में श्री रामनाथ गुरु व्यायामशाला को प्रथम पुरस्कार मिला है।
बालक वर्ग में दास व्यायामशाला प्रथम, मोहन सिंह उस्ताद व्यायामशाला द्वितीय इसी प्रकार बालक वर्ग में अमन वर्मा(दास व्यायामशाला) को प्रथम, दक्ष पवार एवं हर्ष यादव(श्री मोहन सिंह उस्ताद व्यायामशाला) को द्वितीय पुरस्कार मिला है। दया चौधरी(ब्रजलाल गुरु व्यायामशाला नयापुरा) व सक्षम राजपूत(वीर बलवंत गुरु व्यायामशाला) को तृतीय पुरस्कार तथा आयुष कौशल (सुभाष व्यायामशाला) को विशेष पुरस्कार मिला है। बालिका वर्ग में कल्लन गुरु व्यायामशाला प्रथम बालिका वर्ग में कीर्ति जरिया (कल्लन गुरु व्यायामशाला) को प्रथम, प्रतीक्षा आर्य (एकलव्य व्यायामशाला) को द्वितीय तथा मेघा वर्मा (श्री दास हनुमान व्यायामशाला) को तृतीय पुरस्कार मिला है।
Also Read – indore jhanki 2022: दो साल बाद फिर रतजगा