कैसेट पर गानों और भजनों के लिए उन्होंने कई कलाकार दिए…
गुलशन कुमार की पुण्यतिथि पर स्मरण
इंदौर। 12 अगस्त को हमारे देश के कैसेट किंग कहलाने वाले ‘गुलशन कुमारÓ की पुण्यतिथि है। सन् 1956 में जन्मे गुलशन की दिल्ली में कैसेट और रेकार्ड डिस्क की दुकान थी, अच्छा कारोबार था, उन दिनों कैसेट रेकार्डिंग और कैसेट प्लेयर्स की लोकप्रियता चरम पर थी, अधिकांश कैसेट्स विदेशों से आयात की जाती थी, जो बहुत महंगी होती थी, गुलशन कुमार ने हमारे देश की बनी और सस्ती कैसेट्स बनाने का विचार किया और इस काम को मुर्त रूप दिया।
आपने दिल्ली के पास स्थित ‘नोएडाÓ औद्योगिक क्षेत्र में ‘सुपर कैसेट्स इन्डस्ट्रीÓ की स्थापना करके कैसेट्स का निर्माण और विक्रय शुरू किया। आपकी बनाई सस्ती और आसानी से उपलब्ध कैसेट्स ने संगीत के क्षेत्र में एक उछाल सा ला दिया।

