नीतीश आज फिर आठवीं बार मुख्यमंत्री

तेजस्वी यादव होंगे उपमुख्यमंत्री आज लेंगे शपथ, कांग्रेस भी साथ

पटना। तेजी से बदले बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद आज कांग्रेस और लेफ्ट के साथ मिलकर नीतीश कुमार आज आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह का आयोजन 2 बजे रखा गया है।

तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बनेंगे, इसके साथ ही लगभग 34 मंत्री इस सरकार में शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि कल भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया था, उसके बाद कांग्रेस और लेफ्ट के नेताओं से मिलने और महागठबंधन की बैठक में फिर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के फैसले के बाद नीतीश कुमार आज फिर बिहार की बागडोर संभालेंगे।

विपक्षी दलों का मानना है कि यह तैयारी आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान नरेन्द्र मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए की जा रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी समेत कई विपक्षी दल एकजुट होने लगे हैं।

You might also like