कांग्रेस की महिला राजनीति में आया उबाल

इंदौर। विगत एक माह से म.प्र महिला कांग्रेस में चल रही खींचतान को प्रदेश अध्यक्ष कामनाथ ने विराम लगाते हुए प्रदेश के पूर्व मंत्री ओर कांग्रेस वरिष्ठ नेता राजकुमार पटेल के परिवार से भोपाल की पूर्व महापौर डॉ.विभा पटेल को उनके सरल,सहज और संगठनात्मक सूझबूझ के चलते प्रदेश महिला कांग्रेस की कमान सौपी है। जिसके चलते महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण के आयोजन के साथ नवनियुक्त प्रदेश के अध्यक्ष का पदग्रहण समारोह कांग्रेस के भोपाल मुख्यालय पर रखा गया है।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह एवं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा से जुड़ी महिला कांग्रेस नेत्रियां इंदौर से बड़ी तादाद मे इंदौर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये शक्ति प्रदर्शन के साथ इस आयोजन मे शरीक होने जा रही है। इंदौर की पूर्व अध्यक्ष शशि यादव के साथ अर्चना राठौर, प्रतिमा अँचन, अर्चना जिनवाल, सारा जायसवाल, सुष्मिता पाठक, शशि हाडा, सारा जायसवाल के नेतृत्व मे तो वही रीटा डांगरे, साधना भंडारी, जया तिवारी इंदौर अध्यक्ष पद को लेकर अपनी दावेदारी रखेंगी। अब देखना यह है कि इंदौर से किसे महिला कांग्रेस की कमान मिलेगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.