तीसरे चरण के लिए सपा-कांग्रेस भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
लखनऊ (आर.बी. सिंह)। उत्तरप्रदेश में तीसरे चरण में 59 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और बहुजन समाजवादी पार्टी केनेताओं ने प्रचारमें पूरी ताकत झोंक दी है। आज अखिलेश यादव, मायावती,प्रियंका गांधी, योगी आदित्यनाथ की सभाएं हो रही है। दो दिन पहले हुई अखिलेश यादव की सभा में बड़ी संख्या में जनसमुदाय उमड़ा था। भारी लोगों का उनको समर्थन मिल रहा है।
उधर अखिलेश यादव ने दावा किया है कि राज्य की जनता भाजपा के जुमलों से परेशान हो चुकी है और इस बार सत्ता परिवर्तन होकर ही रहेगा। उधर कांग्रेस महासचिव और प्रभारी प्रियंका गांधी ने दावा किया है कि कांग्रेस ने इस बार महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिया है जिसके कारण मतदाताओं का रुख कांग्रेस की ओर झुकता नजर आ रहा है। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी आज दो सभाएं हो रही है। देर रात उन्होंने कहा कि हमने पिछले 5 वर्षों में प्रदेश में गुंडाराज खत्म किया। जनता को आतंक से मुक्ति दिलाई। चौमुखी विकास किया और सरकार बनने के बाद भी विकास करेंगे।