भाजपा 350 से 200 पर पहुंची

सी-वोटर, एबीपी न्यूज और जी न्यूज के चुनावी सर्वे

लखनऊ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सी-वोटर और जी न्यूज के ताजा सर्वे में अखिलेश की लोकप्रियता का ग्रॉफ तेजी से बढ़ता हुआ दिखाया गया है। वहीं अभी भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। दोनों ही सर्वे में अब भाजपा की सीटें अब 350 से घटकर 200 सीटों पर पहुंच गई है। पहले सर्वे में भाजपा 350 और सपा 120 सीटों पर थी।
अभी भी उत्तर प्रदेश में भाजपा को पहली पसंद ही बताया गया है, हालांकि लोकप्रियता का ग्रॉफ कम होता जा रहा है, वहीं समाजवादी पार्टी का ग्रॉफ अखिलेश यादव की विजय यात्रा के बाद तेजी से बढ़ता हुआ दिखाया गया है। 10 दिन पहले हुए सर्वे में भाजपा 48 प्रतिशत थी जो अब घटकर 42 प्रतिशत पर आ गई है वहीं अखिलेश यादव की सपा 34 प्रतिशत के पार हो गई है। ताजा सर्वे में किसान आंदोलन अभी भी सबसे बड़ा मुद्दा है। 14 प्रतिशत लोग कानून व्यवस्था को सही नहीं मानते हैं। इधर जी न्यूज के सर्वे में भाजपा को 191 सीटें, सपा को 155 सीटें कांग्रेस को 27 सीटें, बीएसपी को 24 सीटें और अन्य को 6 सीटें बताई गई है। वहीं एबीपी न्यूज में भाजपा को 213 सीटें, सपा को 165 सीटें दी गई हैं। पांचों राज्यों के चुनाव की अधिसूचना जनवरी के पहले सप्ताह में जारी होने के कारण अब अगले कुछ दिनों में 10 से अधिक सर्वे न्यूज चैनलों पर आने वाले हैं। इधर सोशल मीडिया पर आने वाले सर्वे में अखिलेश यादव अभी भी सरकार बनाते दिख रहे हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.