निगम खटारा वाहनों की फिर करेगा नीलामी

9 जोन पर कहीं कचरा वाहन तो कहीं डंपर भी अटाले में पड़े

Corporation will again auction Khatara vehicles
Corporation will again auction Khatara vehicles

इंदौर 11 फरवरी। निगम के 22 जोन में से 9 जोनों पर सबसे अधिक अटाला कचरा वाहन पड़े हैं तो कहीं पर डंपर भी जंग खा रहे हैं। इन वाहनों की नीलामी को लेकर हर बार चर्चा होती है लेकिन नीलामी नहीं हो पा रही है। एक बार फिर से ऐसे वाहनों को नीलाम करने के लिए नगर निगम जल्द टेंडर जारी करने जा रहा है।

बताया जाता है कि निगम द्वारा कचरा वाहनों को लेकर खरीदी में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए थे और रखरखाव अब नहीं हो रहा है। निगम के पास आज भी 1275 से अधिक कचरा वाहन है जो प्रत्येक जोन और वार्ड की जनसंख्या के अनुसार आवंटित है। आज भी निगम के 9 प्रमुख जोन पर अटाला वाहन जंग खा रहे हैं। नगर निगम के हालात कुछ ऐसे हैं कि लगभग सभी जोन पर पुराने खटारा वाहन पड़े हुए हैं। कई जगह कचरा गाडिय़ां खड़ी है तो कई जगह हाथ रिक्शा साइकिल खड़ी है। निगम के मुख्यालय में स्थापना शाखा के पास व्हीलचेयर के ढेर लगे हुए हैं जो अभी तक खराब हो गई है।

Also Read – 35 अवैध कॉलोनियों पर चलेगा निगम का बुल्डोजर

इन खटारा वाहनों को बेचने का नगर निगम के पास समय नहीं है जबकि पहले कहा गया था कि जो वाहन खटारा हो गए हैं उन्हें जर्जर घोषित करने के साथ ही बेचा जाएगा तो यह भी तय हुआ था कि नीलामी होकर नगर निगम उससे कमाई करेगा। नतीजा आज भी कुछ भी नहीं हो पाया है। इस मामले को लेकर अधिकारी भी कुछ जवाब देने की स्थिति में नहीं है जबकि खटारा वाहनों को अभी तक नीलाम कर देना था लेकिन निगम नहीं कर पाया है।

निगम के वर्कशॉप जिंसी स्थित इलाके में भी खटारा वाहन पड़े हुए हैं और सड़क पर ही ढेर लगे हुए हैं। लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है लेकिन उसकी समस्या का भी अभी तक कोई हल नहीं हुआ है। नगर निगम मुख्यालय से लेकर 19 जोन पर ऐसी स्थिति है जबकि जो तीन नए जोन बने हैं, वहां पर खटारा वहां नहीं है। निगम के पास अधिकतर खटारा वाहनों की नीलामी को लेकर चर्चा जरूर होती रही लेकिन इस मामले में कुछ भी तय नहीं हुआ है। बीते कई वर्षों से नगर निगम की यही स्थिति है जहां कोई काम बराबर नहीं हो रहा है और पुराने वाहनों के ढेर लगे हुए हैं। इसके कारण अन्य परेशानी भी लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि इस मामले में बार-बार यह जरूर कहा गया था कि वाहन हटेंगे लेकिन ऐसा भी नहीं हो पाया है। निगम कमिश्नर शिवम वर्मा से चर्चा का प्रयास किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ और चर्चा नहीं हो पाई है।

You might also like