Karnatak Elecltion BIG News: कांग्रेस को बहुमत, जश्न शुरू

Karnatak Elecltion BIG News: कांग्रेस को बहुमत, जश्न शुरू
Karnatak Elecltion BIG News

बेंगलुरु (ब्यूरो)। कर्नाटक में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े 117 से भी आगे बढ़त बनाए हुए है। अभी तक 118 सीटों पर पार्टी आगे चल रही है वहीं भाजपा 75 सीटों पर आगे चल रही है जबकि जेडीएस 24 सीटों पर और अन्य निर्दलीय 7 सीटों पर आगे है। हनुमान जी भी भाजपा के काम नहीं आए, अब रामजी के भरोसे पार्टी आगे काम करेगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक अभी तक 217 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं जिसमें कांग्रेस को 43 फीसदी वोट और भाजपा को 36 फीसदी वोट मिले हैं। उधर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु ने बताया कि 50 सीटें ऐसी हैं जहां 1000 वोटों के अंतर से आगे-पीछे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम परिणाम आने के बाद ही तय हो पाएगा। उधर कांग्रेस की सरकार बनने की आहट के साथ कांग्रेस कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। वहीं भाजपा कार्यालय में मायूसी छाई हुई है। कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस-भाजपा दोनों के नेताओं ने ताबड़तोड़ कई सभाएं और रैलियां की थी। उधर जेडीएस की बढ़त से पार्टी की बाझें खिली हुई हैं।

शपथ समारोह में राहुल प्रियंका, खड़गे पहुंचेंगे

कांग्रेस सरकार के शपथ समारोह में कई दिग्गज नेताओं के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा कई नेता भी शपथ समारोह में शामिल होंगे। चनाव प्रचार के दौरान राहुल और प्रियंका ने कर्नाटक की जनता से कई वादे भी गिए हैं।पार्टी को जिताने के लिए वे इस दौरान जनता का आभार भी मानेंगी।

Also Read – भाजपा हारी तो संगठन की गलतियों से ही हारेगी : कैलाश विजयवर्गीय

कांग्रेस भाजपा के दिग्गज पीछे

बसवराज बोम्मई आगे – शिगगांव विधानसभा सीट पर मौजूदा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हावेरी जिले के शिगगांव सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। वोटों की गिनती अभी जारी है। शुरुआती गिनती में अभी शिगगांव से भाजपा प्रत्याशी और सीएम बासवराज बोम्मई आगे चल रहे हैं।
सिद्धारमैया आगे – वरुणा विधानसभा सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता सिद्धारमैया आगे चल रहे हैं। यहां से भाजपा के मंत्री वी सोमन्ना अभी पीछे चल रहे हैं।
डीके शिवकुमार आगे – कनकपुरा विधानसभा सीट से कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार अभी आगे चल रहे हैं।
जेडीएस के कुमारस्वामी पीछे – चन्नापटना विधानसभा में भारी उलटफेर देखने को मिल रहा है। शुरुआती रुझान में यहां से जेडीएस नेता और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी पीछे चल रहे हैं।
कांग्रेस नेता शेट्टार पीछे – हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट पर उलटफेर देखने को मिल रहा है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश शेट्टार अभी पीछे चल रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बेटे प्रियांक आगे – चित्तपुर सीट से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक आगे चल रहे हैं।
येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र पीछे – शिकारीपुरिया विधानसभा सीट पर भी उलटफेर देखने को मिल रहा है। यहां से भाजपा के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे बी.वाई विजयेंद्र पीछे चल रहे हैं।
गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र की सीट – तीर्थहल्ली विधानसभा सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.