सामूहिक राष्ट्र गान कार्यक्रम संपन्न  


इंदौर – म. प्र.स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवम उतराधिकारी संगठन द्वारा वर्ष भर से प्रत्येक माह जारी राष्ट्र गान कार्यक्रम आज राजबाड़ा स्थित अहिल्या प्रतिमा उद्यान में हुआ,कार्यक्रम ने में मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया व सेनानी परिवार के बालक आराध्य चौधरी को राष्ट्रीय हॉर्स राइडिंग में भारतीय टीम में शामिल होने पर सम्मान किया गया। पश्चात राष्ट्र गान व राष्ट्र गीत का सस्वर सामूहिक गान हुआ। कार्यक्रम में सेनानी सर्व श्री सतीश कर्णिक, श्री राधेश्याम गुप्ता, श्री जानकी लाल जी पटेरिया,श्री सुखदेव खड़बड़ीकर,श्री मनोहर सिंह तोमर,संजय शर्मा अलीजा,गोविंद राठौड़ ,प्रीति चौधरी ,राकेश शास्त्री आदि सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल थे।कार्यक्रम का संचालन श्री विकाश जोशी द्वारा किया गया एवम आभार श्री दिनेश दुबे ने व्यक्त किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.