Indore Airport News: 29 से एयरपोर्ट पर एक साथ 26 विमान पार्किंग की सुविधा
रनवे के समानांतर टैक्सी-वे और नई विमान पार्किंग 41 करोड़ में तैयार

इंदौर Indore Airport News। प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आने वाले वीआईपी मेहमानों के विमान पार्क करने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने सुविधा में विस्तार किया है। 29 दिसम्बर से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर 15 नई पार्किंग और रनवे के समानांतर टैक्सी-वे का उपयोग रात में करने की अनुमति दे दी है। नई व्यवस्था के बाद विमानतल पर एक साथ 26 विमान पर्किंग की सुविधा मिलेगी।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आने वाले वीआईपी मेहमानों के लिए इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर डीजीसीए 15 नई पर्किंग को मंजूरी दे दी है। एयरपोर्ट अथारिटी ने 2019 में 15 विमानों की नई पार्किंग और रनवे के समानांतर टैक्सी-वे के लिए 41 करोड़ में टेंडर जारी किया था। कोरोना के कारण लंबे समय तक काम बंद रहा। आखिर में यह काम मार्च 2022 में पूरा हुआ। इसके बाद इसके उपयोग के लिए नियमानुसार डीजीसीए से मंजूरी मांगी गई। अगस्त में डीजीसीए ने दिन में इनके उपयोग को मंजूरी दी, लेकिन लाइटिंग सहित अन्य काम बाकी होने के कारण रात में पार्किंग की मंजूरी नहीं मिली थी। हाल ही में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आने वाले वीआईपी मेहमानों के मूवमेंट को ध्यान रखकर यह मंजूरी दी गई है।
