शहर में आई तीन फीट की गाय…गंगा व शंभू की चर्चा पूरे शहर में

इंदौर। शहर अप्रवासी भारतीयों के लिए सज-धज कर तैयार हो रहा हैं, इसी बीच शहर में आज तीन फीट उंचे गाय-बछड़े को सादगी पूर्वक लाया गया। यह गाय-बछड़़े की चर्चा पूरे गौराकुण्ड क्षेत्र से होते हुए शहर में फैल रही है। शहर के लोग दिन भर उसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं।


गौराकुण्ड क्षेत्र में रहने वाले सत्तु शर्मा ने बताया कि आज उनके घर में तीन फीट की गाय गंगा व इतनी ही ऊंचा बछड़ा आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले के गंगनूर गांव से लाई गई है। दैनिक दोपहर के प्रतिनिधि से चर्चा में उन्होंने बताया कि उन्होंने शोसल मीडिया पर देख कर इस गाय की तलाश की थी। जिसमेें हैदराबाद में रहने वाले उनके जंवाई ने इसमें उनकी मदद की। इस जोड़े की कीमत तीन लाख रूपए बताई जा रही है। उनका कहना है कि मुझे गाय पालने का शौक हैं, मेरे पास पहले हर किस्म की गाय हैं, बस इसी की कमी थी जो आज पूरी हो गई। यह गाय की ऊंचाई 70 से 90 सेंटीमीटर तक की होती है।

Also Read – इंदौर : 207 कॉलोनियां नए साल में वैध होगी

इनकी मैटिंग 15 से 16 महीने में होती है। यह एक बार में एक ही बच्चा देती है। इसके दुध में स्वर्ण की मात्रा होती है। एक बार में दो से ढाई लीटर दूध देती है। वह भी सात से आठ महीने तक लगातार। जबकि आम गाय इतने दिनों तक दुध नहीं दे पाती है। इन्हें शहर के छोटे घरों में आसानी से रखा जा सकता हैं। इसी बैडरूम में भी आसानी से रखा जा सकता है। इन्हें खाने मेें सिर्फ चांवल की घास ही दी जाती हैं। इसलिए अभी शुरु-शुरु में इन्हें रखने के लिए काफी दिक्कत आएगी। वैसे सुक्ला, चापड़ जैसे सुखी चीज इन्हें पसंद है। अभी तो वहीं खिलाई जा रही है।

You might also like