50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया योग
सुख, स्वास्थ्य और शांति को सेलिब्रेट करने का दिन - प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरू में किया योग
नई दिल्ली (ब्यूरो)। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया के 192 देशों के लोग सुबह से ही योग क्रिया करने में जुट गए। भारत में भी 50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आज योग किया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस आयोजन में शामिल हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैंगलुरु में योग करने के बाद कहा कि सुख, स्वास्थ्य और शांति को सेलिब्रेट करने का यह दिन है। उन्होंने सभी के सूखी जीवन की कामना की। इधर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने छात्रों के साथ योग किया।

