अब नई स्कीम, 2050 में मिलेगा इसका लाभ
18 साल से 60 वर्ष की उम्र तक देना होगी राशि, केन्द्र सरकार पेंशन पर हो रहे खर्च से चाहती है मुक्ति

नई दिल्ली (ब्यूरो)। केन्द्र सरकार अब देशभर की 140 करोड़ आबादी के लिए नई पेंशन योजना लाने जा रही है। इस योजना में मजदूर से लेकर व्यापारियों, कारोबारियों को भी शामिल किया गया है। अभी पहले से ही सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा कई पेंशन योजनाएं चलाई जा रही है। हालांकि इसकी पहुंच अभी भी बहुत कम लोगों तक हो पाई है। नई योजना में 18 साल से लेकर 60 साल की उम्र तक एक निश्चित करम जमा कराना होगी। सरकार भी इसमें अपना हिस्सा मिलाएगी। हालांकि इस योजना से आम आदमी को सन 2050 के लगभग जाकर ही लाभ मिलेगा।
श्रम मंत्रालय के अनुसार यह योजना अभी चल रही योजनाओं से अलग होगी। अभी देश में वृद्धा पेंशन, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मानधन योजना, श्रम योगी मानधन योजना के अलावा एनपीएस और ईपीएस भी चलाई जा रही है। अब नई योजना में सभी को शामिल करते हुए 140 करोड़ की आबादी को 2050 तक 60 साल की उम्र होने के समय पेंशन देने की तैयारी की गई है। उल्लेखनीय हैै कि 2050 तक देश की बड़ी आबादी 60 साल से ज्यादा की हो चुकी रहेगी। अभी भारत विश्व की सबसे ज्यादा युवा आबादी वाला देश कहलाता है। देश में बेरोजगारी के चलते भी युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। new pansion scheme
Also Read – गोदरेज प्रापर्टी किस आधार पर कर रही है शहर में लाखों के भूखंड की बुकिंग
दूसरी ओर सरकार बाजार में खपत बढ़ाने को लेकर कई प्रयास शुरू कर चुकी है। हालांकि इसका बाजार में अभी कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। इसमें आयकर में छूट के अलावा ब्याज दरों में भी छूट दी जा रही है। अब जीएसटी में भी कुछ फेरबदल करने के साथ आम लोगों के हाथ में पैसा बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार को यह अच्छी तरह समझ में आ गया है कि लगातार टैक्स की वसूली के चलते और महंगाई की मार ने बाजार की कमर तोड़ दी है। new pansion scheme
आम आदमी केे खरीदने की क्षमता में 20 प्रतिशत तक गिरावट आ गई है और इसीलिए अब सरकार आम लोगों तक पैसा पहुंचाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि इस योजना के बाद अन्य पेंशन योजनाओं को इसमें समाहित कर लिया जाएगा। अभी अंतिम प्रारूप जारी नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि अभी सरकार वेतन पर 1.66 लाख करोड़ खर्च कर रही है, जबकि पेंशन पर 2.77 लाख करोड़ रुपए खर्च कर रही है। सरकार पेंशन से अब मुक्त होना चाहती है और इसलिए देशभर की आबादी के लिए नई पेशंन स्कीम यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के रूप में लेकर आ रही है। नई स्कीम ईपीएफओ के तहत ही रहेगी।
Comments are closed.