ईडी केस में अभी जेल में ही रहेगा दीपक मद्दा

जालसाजी में शामिल कई ओर साथी बाहर घूम रहे है, धोखाधड़ी मामले में हाईकोर्ट से हो चुकी जमानत

Deepak Madda will remain in jail for now in ED case
deepak madda

इंदौर। land mafia deepak madda भूमाफिया दीपक मद्दा उर्फ दिलीप सिसोदिया को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है, लेकिन वह अभी जेल से बाहर नहींआएगा। सहकारी समितियों की जमीन के करोड़ों रुपए के घोटाले में ईडी ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया है। इसमें अभी तक उसकी जमानत नहीं हुई है। इस मामले में भी जमानत पाने के लिए मद्दा ने अपील की हुई है और सुनवाई कल 20 जुलाई को होगी। पिछले साल अक्टूबर में भूमाफिया मद्दा ने ईडी मामले में जमानत के लिए याचिका लगाई थी, जिसे विशेष कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद वह हाईकोर्ट में पहुंचा है। इसमें अभी सुनवाई के दौर जारी है। यहां भी मद्दा ने मेडिकल रीजन दिया है और साथ ही कहा है कि एक साल से ईडी के केस में वह जेल में है, सारी पूछताछ हो चुकी है।

मद्दा पर तीन सोसायटी में यह घोटाले बताए

ईडी ने बताया कि आरोपी ने जमीन घोटाले कर 6.40 करोड़ की संपत्तियां खरीदी। उसने मजदूर पंचायत, देवी अहिल्या श्रमिक कामगार और कल्पतरू सोसायटी में घोटाला किया। इसमें नसीम हैदर, केशव नाचानी (हनी), ओमप्रकाश धनवानी (टनी), दीपेश जैन व अन्य शामिल रहे और ईडी मेंइन सभी के बयान हो चुके हैं। मजदूर पंचायत में नसीम हैदर की मदद से मद्दा ने हनी और टनी को ढाई-ढाई एकड़ जमीन दो-दो करोड़ रुपए मेंबेची, लेकिन इसकी बाजार कीमत 25 करोड़ रुपए थी। इस जमीन के बेचने के लिए आई राशि 54 लाख अपने खाते में डलवाई।

पिछले साल हुआ था गिरफ्तार

मद्दा 3 अप्रैल 2023 में कल्पतरू गृह निर्माण सोसायटी में 4.89 करोड़ रुपए के घोटाले में गिरफ्त्तार हुआ था। यह एफआईआर सहकारिता विभाग की शिकायत पर दर्ज हुई थी। इसी बीच ईडी ने भी केस में जांच की और 3 मई को जेल से ही उसकी सुपुर्दगी ली और पूछताछ की। कल्पतरू मामले में उस पर आधा दर्जन एफआईआर हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने रासुका लगाकर जेल भेजा। रासुका रद्द होने पर वह जेल से बाहर आया। इसी दौरान क्राइम ब्रांच में दर्ज कल्पतरु घोटाले की एफआईआर में गिरफ्तार हो गया। अब इस मामले में बेल हुई है और इंडी का केस अभी बाकी है।

एक लाख का मुचलका जमा करें

हाईकोर्ट ने कल्पतरू मामले में जमानत के लिए एक लाख का मुचलका भराने के आदेश दिए और कहा कि जब भी ट्रायल होगी, उसे पेश होना है। हाईकोर्ट में इस मामले में मद्दा ने मेडिकल ट्रीटमेंट का हवाला दिया। उधर शासन पक्ष की ओर से जमानत का विरोध किया गया और कहा गया कि यह आदतन अपराधी है। इस पर कई केस हैं। कल्पतरु संस्था में जब सब आडिटर सुरेश भंडारी ने जांच की तो इसमें 4.89 करोड़ का घोटाला निकला। इसमें आरोपी मद्दा के साथ कमलेश जैन, सन्नी जायसवाल, जितेंद्र पटेल, सुभाष पाटीदार, मिलन गिरी, दर्शन मेहता, चंदा, जितेंद्र पाटिल, मधु खांता भी है। landmafia

चार एकड़ जमीन का सौदा किया

देवी अहिल्या में रणवीर सिंह सूदन के साथ मिलकर यहां की चार एकड़ जमीन का सौदा सिम्पलेक्स कंपनी के नाम पर चार करोड़ में किया। इसमें से 20 चेक दिए, लेकिन केवल 9 चेक से 1.80 करोड़ का ही भुगतान किया और 2.20 करोड़ रुपए संस्था को दिए ही नहीं। कल्पतरु सोसायटी के संस्था अध्यक्ष प्रकाश गिरी के साथ सौदा किया, इसमें हिना पैलेस में 21 हजार वर्गफीट जमीन पर 50 हजार सुपर बिल्डअप बनाकर संस्था सदस्यों को फ्लैट 15 साल में बनाकर देने का करार हुआ। इसके लिए पांच करोड़ से ज्यादा राशि ली। बाद में इसमें से 70 लाख रूपए ही संस्था को लौटाई। इस 4.31 करोड़ रुपए में से उसने विचौली मर्दाना में संपत्ति ली और रिश्तेदार अशोक पिपाड़ा के नाम पर शिफ्ट कर दी। वहीं 1.88 करोड़ रूपए उसने समाता रियलिटी में लगाए।

You might also like

Comments are closed.