अगले माह 25 फीसदी कम किराए से चलेगी वंदे भारत ट्रेन
यात्री कम मिलने से बनी स्थिति, 14 दिन पहले हुई थी शुरू

इंदौर। 14 दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदे भारत ट्रेन को हरीझंडी दी थी। इसका किराया अधिक रखा गया ै। इसके चलते ट्रेन में यात्रियों का टोटा पड़ गया है। कम यात्री मिलने से रेलवे को खर्च निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है। इसके चलते मंत्रालय ने घोषणा की थी कि मूल किराए में 25 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। किराए में कटौती के बाद इंदौर से यह ट्रेन नए किराए के साथ अगले माह भोपाल तक चलेगी।
इंदौर स्टेशन से वर्तमान में इंटरसिटी ट्रेन भोपाल तक चलती है। इस ट्रेन से रोजाना हजारों यात्री इंदौर-भोपाल तक आवाजाही करते हैं। ट्रेन का किराया मात्र 100 रुपए है। किराया कम होने से ट्रेन खचाखच आती-जाती है। कई लोग इस ट्रेन से अपडाउन भी करते हैं। इंदौर-भोपाल के यात्रियों को सौगात देने के उद्देश्य से वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई थी। आधुनिक संसाधनों से लैस इस ट्रेन में आठ बोगियां है। बोगियों में यात्रियों की बैठक क्षमता 530 रखी गई है।
Also Read – एक हजार के पावर पर बेची जा सकेगी अब करोड़ों की संपत्ति