गुस्ताखी माफ़: भाभी का जलवा…अब कांग्रेस में घुसपैठ शुरू…ऐसा क्यों हो रहा है…

भाभी का जलवा…
पिछले दिनों मालवा और खरगोन के प्रवास पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जब विमानतल के वीआईपी लाउंज में चले गए थे और वापस नहीं आ रहे थे, इस दौरान मामाजी यानी शिवराजसिंह चौहान ने उनसे कहा कि मालिनी भाभी आप से मिलने के लिए आई हैं और बाहर खड़ी हैं। इस पर जे.पी. नड्डा वीआईपी लाउंज से बाहर आकर मालिनी गौड़ से मिले। इस दौरान मालिनी गौड़ ने बताया कि 1983 में जे.पी. नड्डाजी की धर्मपत्नी के साथ वे एबीवीपी में काम चुकी हैं और वे बहुत अच्छी तरह से जानती हैं। इस पर नड्डाजी आश्चर्यचकित रहे और उन्होंने कहा आपका संदेश तो दे ही दूंगा, साथ ही इंदौर आने पर आपके साथ घर की मुलाकात भी रखूंगा। उनके नए रिश्ते कुछ कह रहे है क्या।
अब कांग्रेस में घुसपैठ शुरू…
