Imran Khan’s appearance in court, likely to be arrested again
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की शीर्ष अदालत के आदेश के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान रिहा हो गए। आज इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेशी है। उधर इमरान खान का साथ देने के आरोप में पाकिस्तान आर्मी के 100 से भी ज्यादा अफसरों को गिरफ्तार कर लिया है।
साथ ही कई अफसरों की पत्नियों को भी हिरासत में ले लिया है। सेना में बगावत के आसार बढ़ गए हैं। इसी के साथ आतंकी संगठन भी सक्रिय हो गए हैं।
उधर पाकिस्तान के गृह मंत्री सनाउल्लाह ने कहा कि इमरान खान के खिलाफ 100 से भी ज्यादा केस होने के कारण उन्हें फिर गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं इमरान की पार्टी के हजारों कार्यकर्ता कोर्ट परिसर पहुंच गए हैं। आज भी कई क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने भारी उत्पात मचाया है।
पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड मेजर आदिल राजा ने अपने एक ट्वीट में कहा, सूत्रों का दावा है कि लाहौर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सलमान गनी को आर्मी चीफ असीम मुनीर के गैरकानूनी आदेशों को मानने से इनकार करने के लिए बर्खास्त कर दिया गया है।
उन्होंने दावा किया, लाहौर में कोर कमांडर के सीओएस, एक ब्रिगेड कमांडर और एक इन्फेंट्री यूनिट के सीओ को भी बर्खास्त कर दिया गया है। फिलहाल पाकिस्तानी सेना ने इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है। Imran Khan News
सूत्रों का दावा है कि 408 खुफिया बटालियन की ओर से 100 से अधिक अधिकारियों और उनकी कुछ पत्नियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।