भाजपा खोलने जा रही है नियुक्तियों का पिटारा

नेताओं का खरमास खत्म! चुनाव आते ही याद आने लगे दरी उठाने वाले

फरवरी में आने लगेगी नियुक्तियों की सूचियां

इंदौर। चुनाव आते ही संगठन को दरी उठाने और नारे लगाने वाले कार्यकर्ताओं की याद आने लगती है। चुनाव से पहले एक बार फिर सियासी नियुक्तियों को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। खरमास खत्म होने के साथ ही सियासी नियुक्तियों के इंतजार में बैठे भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बार फिर उम्मीदें जग गई है। यह साल राजनीति के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी साल विधानसभा चुनाव है और नई सरकार का गठन भी होना है। अब पूरे साल राजनैतिक गतिविधियों के अंतर्गत पार्टियों के बीच तरह तरह दांव पेंच, आपसी खिंचतान, आरोप – प्रत्यारोप, छींटाकसी, चुनावी समीकरण ये सब देखने को मिलेंगे। फिलहाल मिशन 2023 को देखते हुए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। फरवरी तक भाजपा सभी नाराज नेताओं को खुश करने के लिए नई नियुक्तियां करने जा रही है।

नियुक्तियों को लेकर सभी अड़चनें दूर

अभी प्रदेश के ज्यादातर बोर्ड-निगम और आयोगों में पद खाली पड़े हैं। विधानसभा चुनाव से पहले इन पदों को भरने के लिए सरकार और संगठन राजनीतिक नियुक्तियां करने जा रही है। जानकारी मिली है कि नियुक्तियों को लेकर संगठन ने सभी अड़चने खत्म कर ली है। इसे लेकर सभी तैयारियां भी हो गई है। ऐसे में अगले महीने के अंत पहले भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा मिल सकता है।

Also Read – भाजपा प्रदेश संगठन में बड़े फेरबदल अगले पखवाड़े

निगम एल्डरमेन व जोन अध्यक्ष का भी होगा निर्णय

2022 में भाजपा की नई परिषद बनते ही मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा था कि जल्द ही जोन अध्यक्ष बनाये जाएंगे लेकिन और इसको लेकर संगठन की बैठक भी हो चुकी है, लेकिन अभी तक निर्णय नहीं हुआ है। वहीं एल्डरमेन भी अभी नहीं बन पाए हैं। बताया जाता है कि विधायकों ने अभी अपने-अपने नाम ही नहीं दिए हैं जिसको लेकर रस्साकशी जारी है।

मंडलों में इंदौरी नेताओं की आस बढी-विभिन्न मंडलों में इंदौर से नेताओं में गोपी नेमा, कृष्णमुरारी मोघे, मधु वर्मा , जीतू जिराती, सुदर्शन गुप्ता, गोलू शुक्ला, हरिनारायण यादव दौड़ में है। हालांकि इनमें से वर्मा, जिराती, गुप्ता व शुक्ला चुनाव लड़ने के भी इच्छुक हंै। वहीं प्राधिकरण में आने के लिए अजयसिंह नरुका, दिलीप शर्मा, चंदू शिंदे, टीनू जैन, विजय मालानी, बलराम वर्मा, गणेश गोयल, गंगाराम यादव दौड़ में है।

इन विभागों में नहीं बनाए उपाध्यक्ष

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, लघु उद्योग निगम, स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेव्लपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड, ऊर्जा विकास निगम, हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम, राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम, म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल,मप्र महिला वित्त एवं विकास निगम, मप्र अजजा वित विकास निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण बोर्ड मेें संगठन ने उपाध्यक्षों की नियुक्ति नहीं की।

2018 में हारी 103 सीटों को कवर करना है

भाजपा ने फिर से सरकार बनाने के लिए अभी से रणनीति बनाना शुरू कर दी है। एकाएक राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर कोर ग्रुप की बैठक बुलाना तथा नाराजों को मनाने के लिए जल्द से जल्द नियुक्तियां करना ये सब रणनीति का हिस्सा है। 2018 में हारी 103 सीटों को कवर करना पार्टी का मेन फोकस रहेगा। भाजपा की नजर अब इन सीटों पर है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.