इंदौर। आम आदमी की पुस्तकें श्रेष्ठ मित्र होती है। वे दिशाएं देने के साथ जीवन को समग्र भी बनाती है। उक्त बात मुख्य अतिथि *डॉ. भरत शर्मा, सदस्य – संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार* ने द ग्रेट इंडियन टूर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लिट्रेचर फ़ेस्टिवल के शुभारम्भ अवसर पर कही।
भारत देश में सर्वाधिक युवा है और हमारे देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। अच्छे शास्त्रों का चयन कर अच्छी सोच, कलात्मकता, देश प्रेम सुसंस्कृतिक जीवन और प्रगतिशील विचारों को विकसित किया जा सकता है। हमारे युवा प्रेरक कि़ताबें पढ़कर अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करें और समर्थ और संस्कारिक राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एक्रोपोलिस संस्थान के ग्रुप निदेशक ख्यात अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी ने कहा कि लिट्रेचर फेस्टिवल ना केवल अच्छे और नये लेखकों को मंच प्रदान करती हैं वरन् साहित्यिक संस्कृति को भी मज़बूत बनाती है।
द ग्रेट इंडियन टूर के प्रशांत गुप्ता ने बताया की जयपुर की यह संस्थान का इंदौर में आँठवा आयोजन है और इसमें ना केवल ख्यात लेखकों और कवियों की पुस्तकें है वरन् तीन दिवसीय इस आयोजन में पुस्तक संस्कृति, कहानी लेखन, काव्य लेखन आदि पर कई वैचारिक संवाद भी होंगे। संस्था की प्राध्यापिका डॉ. पूनम सिंह द्वारा लिखी पुस्तक वूमन इम्पावरमेंट का विमोचन मुख्य अतिथि डॉ. भरत शर्मा, डॉ. जयंती भंडारी वि एक्रोपोलिस के प्राचार्य अशोक झँवर द्वारा किया गया। संचालन छात्र तनिष्का और डिम्पल द्वारा किया गया व आभार सत्येन्द्र चौहान द्वारा किया गया ।