ranjeet hanuman prabhat feri 2022: अलसुबह जय रणजीत से गूंजा पश्चिमी शहर

नगर भ्रमण पर निकले बाबा, हजारों भक्त उमड़े

ranjeet hanuman prabhat feri 2022
ranjeet hanuman prabhat feri 2022

इंदौर ranjeet hanuman prabhat feri 2022। आज सुबह 5 बजे से भगवान श्री रणजीत हनुमान अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। जय रणजीत के जयकारों से मंदिर परिसर सहित पूरा पश्चिमी शहर गुंजायमान हो गया। हजारों भक्तों के बीच प्रभात फेरी मंदिर प्रांगण से निकलकर महूनाका, अन्नपूर्णा रोड, नरेंद्र तिवारी मार्ग, फूटी कोठी चौराहा होते हुए वापस मंदिर पर पहुँची। जहां महाआरती हुई और इसके पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। कई मंचों से प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया गया। प्रभात फेरी मार्ग पर ड्रोन की मदद से पुष्प वर्षा की गई। मंदिर में भगवान के स्वागत के लिए रेड कार्पेट भी बिछाया गया था। प्रभातफेरी का समापन 9 बजे के बाद मन्दिर प्रांगण में हुआ।

रणजीत अष्टमी के मौके पर आज 137वें साल में प्रभात फेरी में श्री रणजीत हनुमान नगर भ्रमण पर निकले। शहर का पश्चिमी क्षेत्र में आज अल सुबह जय रणजीत की गूंज सुनाई दी। हाथों में भगवा ध्वजा लिए भक्त मंडली जय रणजीत के जयकारों लगाकर आगे बढ़ रही थी। प्रभातफेरी मार्ग पर हनुमान के भक्तों की भीड़ ही भीड़ थी, यात्रा में विभिन्न किस्म के फूलों से सजा स्वर्ण रथ सबके आकर्षण का केंद्र था। नगर भ्रमण पर निकले स्वर्ण रथ में विराजित रणजीत हनुमान का ठंड के बीच आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों में होड़ मची हुई थी। बाबा की प्रभात फेरी के लिए सड़क किनारे लगे मंच से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया।

Also Read – शहर में आई तीन फीट की गाय…गंगा व शंभू की चर्चा पूरे शहर में

प्रभात फेरी रणजीत हनुमान मंदिर से सुबह 5 बजे के पहले ही शुरू हो गई थी, जिसे महू नाका पहुंचने में दो घंटे लगे। रास्ते में प्रभातफेरी का फूलों की वर्षा कर जबरदस्त स्वागत किया गया। ढोल की धुन पर भक्त नाचते-गाते आगे बढ़ रहे हैं। जगह-जगह स्वागत मंच लगे हैं। सुबह 5 बजे शुरू हुई प्रभातफेरी को 6 किलोमीटर का रास्ता तय करने में 5 घण्टे का समय लगा।

ranjeet hanuman prabhat feri 2022

कई मंचों से हुई पुष्पवर्षा

प्रभात फेरी शुरू होने से पहले मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास और अन्य पुजारीगण बाबा की विग्रह प्रतिमा को मंदिर से बाहर स्वर्ण रथ पर लेकर आए। पूरे विधि-विधान के साथ बाबा के विग्रह को रथ में विराजित किया गया। रथ और उसके आसपास भव्य आतिशबाजी भी की। रथ के आगे भजन मंडलियों के बीच भजनों की प्रस्तुति देते हुए कलाकार आगे बढ़ रहे हैं। नासिक की ढोल पार्टी ध्वज पताका भी भक्तों को आकर्षित कर रही है। भजनों की धुन पर नाचते-झूमते हुए भक्त शामिल हुए। आयोजन में महापौर, विधायक, व कई पार्षद शामिल हुए। ranjeet hanuman ki prabhat feri

प्रभातफेरी में शहरके तमाम साधु-संत, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस वर्ष कोरोनाकाल के बाद सबसे अधिक भीड़ आयोजन में हुई। लगभग 1 लाख भक्त सुबह 4 से 9 बजे के बीच प्रभातफेरी, दर्शन पूजन के कार्यक्रम में शामिल हुए। पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.