स्वर्गीय शुक्ला की स्मृति में आज 51 मीडियाकर्मियों का सम्मान

इंदौर। वरिष्ठ पत्रकार विद्याधर शुक्ला एवं ज्योतिषाचार्य ज्वालाप्रसाद शुक्ला की स्मृति में आज गुरुवार शाम पांच बजे अभिनव कला समाज सभागार में पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में शहर के 51 वरिष्ठ पत्रकार, उत्कृष्ट पत्रकार एवं श्रेष्ठ छायाचित्रकारों को नगद राशि एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक नवनीत शुक्ल, शैलेन्द्र शुक्ला एवं बनवारीलाल सोनी ने बताया कि समारोह में अतिथि केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष, जयपाल सिंह चावड़ा, सत्यनारायण सत्तन, दादू महाराज, सुभाष खंडेलवाल एवं भगवानदास गोंडाने शहर के वरिष्ठ सम्पादकों एवं पत्रकारों की स्मृति में मीडियाकर्मियों को सम्मानित करेंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.