पुष्प नक्षत्र: आज 200 करोड़ के गहने खरीदे जाएंगे, कुल 500 करोड़़ का कारोबार

दीपावली के पहले बाजारों में आज सबसे अधिक भीड़, सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रानिक बाजारों में आकर्षक साज-सज्जा का कारोबार

(पुष्प नक्षत्र) इंदौर। दीपावली पर्व के पहले आज पुष्य नक्षत्र पर शहर में कोरोना काल के 2 साल बाद जमकर बाजारों में धन बरसेगा। मुख्य रूप से सोना-चांदी के गहनों की खरीदी सुबह से ही शुरू हो गई थी। हर घंटे में 15 से 20 करोड़ के गहने खरीदे जाएंगे। देर रात तक सराफा बाजार, राजबाड़ा, बर्तन बाजार, कपड़ा मार्केट के अलावा शहर के अन्य बाजार गुलजार रहेंगे। जानकारी के मुताबिक सोने-चांदी की आज लगभग 200 करोड़ की खरीदी हो जाएगी,जबकि इलेक्ट्रिानिक, आटो मोबाइल, बर्तन, फर्नीचर आदि की खरीदी में लोग 300 करोड़ खर्च करेंगे। इस हिसाब से आज 500 करोड़ का कारोबार शहर होगा। दीपावली पर्व की खरीदारी हालांकि पहले से शुरू हो गई।

पुष्प नक्षत्र

मगर पुष्य नक्षत्र पर लोग शुभ मुहुर्त के हिसाब से सबसे अधिक सोना-चांदी, गाडियां, बर्तन, इलेक्ट्रानिक साामान आदि की खरीदी करते है। सराफा बाजार आज की खरीदी के लिए सजधज कर तैयार है। व्यापारियों ने दुकानों के बाहर लाल-हरे कारपेट जहां बिछाए है, वहीं आकर्षक साज-सज्जा लाइटिंग भी की गई है। आज देर रात तक बड़ा और छोटा सराफा की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ रहेगी।

12 से 14 घंटे में 200 करोड़ रुपए का कारोबार पूरे शहर की सोना-चांदी की दुकानों पर होगा। सराफा बाजार में ही अकेले 80 से 100 करोड़ का कारोबार होगा, जबकि नंदानगर सराफा बाजार में भी ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ेगी। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में सोना-चांदी की दुकानों पर लोग सुबह से ही खरीदी के लिए पहुंच रहे है। कुल कारोबार 200 करोड़ के आसपास पहुंचेगा। व्यापारियों के मुताबिक छोटी ज्वेलरी लोग ज्यादा खरीदते हैं, जिसमें पायल, बिछिया, नथ, बाली, मुख्य होती है, जबकि सोने के सिक्के और भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की छोटी मूर्तियां भी खरीदी जाती है, जिनकी दीपावली पर पूजा होती है।

Also Read – patakha licence: पटाखा दुकान लायसेंस बने मुसीबत मंत्री से पार्षदों तक ने मांगी दुकानें

बड़े शोरूम पर ऑफर से उमड़ी भीड़ 

शहर में लगभग 50 बड़े शोरूम है। यहां ग्राहकों को कई तरह के आफर दिए गए है। एमजी रोड पर बड़े-बड़े शोरूम कई दिनों से भीड़ उमड़ रही है और आज पुष्य नक्षत्र पर सबसे अधिक गहने लोग खरीदेंगे। उल्लेखनीय है कि इंदौर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है और व्यवसाय, व्यापार की दृष्टि से यहां पूरे प्रदेश का 30 से 40 फीसदी व्यवसाय होता है। आसपास के शहरों और ग्रामीण इलाकों से लोग आज खरीदी के लिए इंदौर पहुंच रहे हैं।

इलेक्ट्रानिक, आटो मोबाइल व अन्य बाजार में 300 करोड़़ का व्यवसाय

दीपावली की खरीदी के लिए आज पुष्प नक्षत्र पर इलेक्ट्रानिक, आटो मोबाइल, बर्तन, प्रापर्टी, फर्नीचर आदि की खरीदी के लिए भी बाजारों में भीड़ उमड़ेगी। सबसे ज्यादा जेलरोड, कोठारी मार्केट, एमटीएच, विजय नगर, पलासिया, बर्तन, बाजार, जवाहर मार्ग, एमजी रोड जैसे क्षेत्रों में खरीदी की भीड़ रहेगी। इन्हीं क्षेत्रों में बड़े बाजार और शोरूम अधिक है। पुलिस प्रशासन ने इन क्षेत्रों में खरीदी को लेकर सुरक्षा और अन्य इंतजाम पुख्ता करने की बात कही है। बाजारों में सोना चांदी की खरीदी के अलावा लगभग 300 करोड़ का व्यापार अतिरिक्त होगा। शहर में कुल 500 करोड़ से अधिक का व्यापार आज पुष्प नक्षत्र पर रहेगा। pushya nakshatra 2022

पुष्प नक्षत्र

3 करोड़ के बहीखाते बिकेंगे

व्यापारी आज पुष्य नक्षत्र पर नए बहीखाते भी खरीदते हैं और पूरे साल इन्हीं बही खातों में अपने व्यापार का हिसाब-किताब लिखते हैं। कम्प्यूटर युग में अभी भी इन बही खातों का चलन है। सराफा, बर्तन बाजार, कपड़ा बाजार सहित अन्य बाजारों में बड़े -बड़े बही खाते चलते हैं। शुभ मुहुर्त में व्यापारी सुबह से ही बहीखातों की खरीदी में लग गए थे। खजूरी बाजार में सुबह अधिकांश दुकानों पर बही खातों की खरीदी के लिए व्यापारी पहु्ंचे और नए बही खाते खरीदें। लगभग 3 करोड़ के बहीखाते आज शहर में बिकेंगे।

पुष्प नक्षत्र

You might also like