राहुल की भारत जोड़ों यात्रा में इंदौर से प्रियंका गाँधी भी जुड़ेंगी

यात्रा में शामिल होने के लिए पांच उपयात्राएँ इंदौर-उज्जैन पहुंचेगीं

Priyanka gandhi

Priyanka Gandhi

इंदौर। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा को केरल से तमिलनाडू तक भारी प्रतिसाद मिलने और हजारों की तादाद में लोगों के इस यात्रा में शामिल होने को लेकर कांग्रेस में बड़ा उत्साह आ गया है।

मध्यप्रदेश में भी दिसंबर के पहले सप्ताह में इस यात्रा के आने की उम्मीद है। मध्यप्रदेश में प्रवेश के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी इस दौरे में शामिल हो जाएंगी। प्रियंका गांधी इंदौर और उज्जैन में भारत जोड़ों यात्रा में पदार्पण करेंगी। कांग्रेस बुरहानपुर से मध्यप्रदेश में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ों यात्रा में हजारों लोगों के शामिल होने को लेकर मार्ग पर बड़ी तैयारी शुरु कर चुकी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा २५ से ३० नवंबर के बीच प्रवेश कर सकती है यदि अधिकतम समय बड़ा तो दिसंबर के पहले सप्ताह में भारत जोड़ों यात्रा मध्यप्रदेश में आ जायेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इस यात्रा में इंदौर या उज्जैन में शामिल होने जा रही है। उनका पूरा कार्यक्रम अगले कुछ दिनों में आ जायेगा।

Also Read – popular front of india: पीएफआई पर लगा 5 साल का प्रतिबंध

राहुल गांधी की इस यात्रा के साथ ही मध्यप्रदेश में पांच और उपयात्राएँ जुड़ेंगी जिनकी जिम्मेदारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दी जा रही है। इंदौर, उज्जैन, आगर, मालवा, खंडवा में ये सभी उपयात्राएँ भारत जोड़ों यात्रा में विलय हो जाएंगी। इसी के साथ हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता उपयात्राएँ निकालेंगे इसमे विधायक, पूर्व विधायक सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

जो पांच उपयात्राएँ शुरु होंगी उसमे अनूपपुर से शुरु हुई उपयात्रा जबलपुर, होशंगाबाद, सीहोर, देवास होते हुए इंदौर से जुड़ेगी। दूसरी अलिराजपुर से शुरु होकर झाबुआ, धार होते हुए इंदौर में जुड़ेगी। शहडोल से शुरु हुई यात्रा सागर, रायसेन, सीहोर, शाजापुर होते हुए उज्जैन में जुड़ेगी। वहीं नीमच से शुरु हुई यात्रा भी उज्जैन में जुड़ेगी। Priyanka Gandhi

 

You might also like