billionaires in world: 70 अरबपतियों के 170 अरब डॉलर स्वाहा

एलन मस्क से लेकर अडाणी-अंबानी के अरबों डॉलर कम हो गए, आज भारत के शेयर बाजार में भारी गिरावट

billionaires in world
billionaires in world

Billionaires in the world

मुंबई। अमरिकी शेयर बाजारों में दो दिन पहले हुई भारी बिकवाली के चलते आज देश में शेयर बाजार 800 अंक से नीचे जा चुका है। बाजार खुलते ही बाजार धड़ाम हो गया। दूसरी ओर विश्व के 70 बड़े अरबपतियों की संपत्ति अरबों डॉलर कम हो गई है। इसका असर एलन मस्क से लेकर अडाणी, अंबानी तक पर पड़ा है। आने वाले दिनों में अब शेयर बाजार में गिरावट का असर बना रहेगा।

घरेलू शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट के साथ खुले। बाजार की शुरुआत में ही सेंसेक्स लगभग 800 अंकों तक लुढ़क गया। फिलहाल सेंसेक्स 809 अंकों की गिरावट के साथ 57,289.92 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 222 अंकों की गिरावट के साथ 17,092.55 अंकों के लेवल पर आ गया है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ग्लोबल मार्केट से घरलू बाजार के लिए खराब संकेत मिले थे।

billionaire

दो दिन की गिरावट ने विश्व के बाजारों को हिलाकर रख दिया है। आज भी गिरावट का दौर जारी रहा। इसके कारण एलन मस्क की संपत्ति 9.03 अरब डॉलर कम हो गई तो गौतम अडाणी को भी 3.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। जेफ बेजोस को भी 3.72 अरब डॉलर और मुकेश अंबानी को भी 1.77 अरब डॉलर के हाथ धोना पड़ा।

सोने का भाव भी गिरा

अमरिकी बाजारों में डॉलर की मजबूती का असर सोने की कीमतों पर भी आज दिखाई दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 24 कैरेट सोने की कीमतें 49388 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में भी लगातार गिरावट जारी है।

Also Read – indian beggar: देश में भिखारियों का कारोबार 1.2 अरब डॉलर के पार पहुंचा

सोमवार को रिजर्व बैंक अपनी मौद्रिक नीति में बाजार में महंगाई रोकने के लिए ब्याज दरों में 50 बैसेस पाइंट की वृद्धि करने जा रही है। इसका असर भी बाजारों पर दिखाई देगा। दूसरी ओर कर्ज भी महंगे हो जाएंगे। आम कर्जदार को अब ब्याज दौहरे अंकों में देना होगा। लम्बे समय बाद ब्याज दरें दहाई के अंक पर पहुंच गई है।

रुपया की जड़ें भी हिली 81.55 के स्तर पर पहुंचा

मुंबई। यूएस बॉन्ड यील्ड्स और डॉलर के मजबूत होने से रुपया आज डॉलर के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर 81.55 के लेवल पर खुला। यह रुपये का अब तक सबसे न्यूनतम स्तर है। दो वर्षीय यूएस ट्रेजरी यील्ड 4.2 फीसदी मजबूत हो गया है यह 12 अक्टूबर 2007 के बाद से इसका उच्चतम स्तर है।

Billionaires in the world

You might also like