america news: अमेरिका में आई सुनामी, 41 अरब डॉलर डूबे

भारत में इसका असर दो दिन बाद, जमकर बिकवाली होगी, अडाणी की संपत्ति और बढ़ी, विश्व के पहले खरबपति बनेंगे

gautam adani
gautam adani

 america news वॉशिंगटन (ए)।

अमेरिकी शेयर बाजारों में कल आई सुनामी से विश्व स्तर के टॉप-10 अरबपतियों में से 8 अरबपतियों के 41 अरब डॉलर से अधिक डूब गए। इसमें सबसे अधिक अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस को 9.84 अरब डॉलर की चपत लगी है। वहीं, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को 8.35 अरब डॉलर तो बिल गेट्स को 2.84 अरब डॉलर की चोट पहुंची है। इसका असर आने वाले दो दिनों में भारत के शेयर बाजार पर दिखाई देना शुरू हो जाएगा। america news

जहां भारतीय निवेशक मुनाफा वसूली के चलते तेजी से अपने शेयरों की बिकवाली करेंगे तो दूसरी ओर बाजार पर विश्वास का संकट खड़ा होने के कारण नए निवेशक आना बंद हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि भारत में इस समय 10 करोड़ से ज्यादा डीमेड खाते हैं, जो शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। आज बाजार खुलते ही 1100 अंकों की गिरावट के साथ शुरू हुआ। अभी बाजार में 31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में टॉप-10 लिस्ट में शामिल उद्योगपतियों की संपत्ति में अगर किसी की बढ़ोतरी हुई तो वह हैं अडानी और अंबानी। गौतम अडानी की संपत्ति में 1.58 अरब डॉलर का इजाफा हुआ तो अंबानी की संपत्ति में 1.23 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और अंबानी नौवें।

दरअसल अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊ जोन्स मंगलवार को 1276 अंक से अधिक अंकों का गोता लगाकर 31104 के स्तर पर बंद हुआ। इस डर से टेस्ला, और ऐप्पल जैसे स्टॉक्स धराशायी हो गए।

 america news
america news

एसएंडपी 500 भी 4.32 फीसद या 177 अंक लुढ़क गया। नैस्डैक कंपोजिट भी 5 फीसदी से अधिक टूट गया। इससे टेस्ला को मंगलवार को 4.04 फीसदी का नुकसान हुआ। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट को 5.50, गूगल को 5.90 और अमेजन जैसे स्टॉक 7 फीसद से अधिक टूटकर बंद हुए। इसका असर इन दिग्गज कंपनियों से जुड़े अरबपतियों की संपत्ति पर भी पड़ा।

Also Read – rupees inflation: 13 अरब डॉलर स्वाहा हो गए

अमेरिकी बाजारों की कल की गिरावट के असर से आज भारतीय बाजार जोरदार गिरावट के साथ खुले हैं। आज शेयर बाजार की शुरुआत में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 1,153.96 अंक यानी 1.91 फीसदी की गिरावट के साथ 59,417 पर खुला है।

आज गौतम अडानी बन जाएंगे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर?

अगर आज भारतीय शेयर बाजार पर अमेरिकी शेयर बाजार की तरह नहीं टूटे और अडानी के शेयरों के भाव चढ़े तो आज गौतम अडानी दुनिया की अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। अभी वह तीसरे स्थान पर हैं। उनके और जेफ बेजोस के बीच केवल 3 अरब डॉलर का फासला रह गया है। कभी दुनिया सबसे बड़े रईस रहे अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस की दूसरे नंबर की कुर्सी अब खतरे में है।

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में आई सुनामी में जेफ बेजोस की संपत्ति में से 9.8 अरब डॉलर डूब गए, जबकि मंगलवार को अडानी की दौलत में 1.58 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। america news

You might also like