शिवपुरी (एजेंसी)। जी हाँ तेज बारिश के कारण शिवपुरी की अधिकांश बस्तियों में पानी भर गया है और अब पानी लोगो के घरों तक पहुंच चुका है। पानी का बहाव इतना तेज है कि अब जानवर भी तैरते हुए रहवासी इलाको में आ गये है।
यह पानी मगरमच्छों को भी बस्तियों में पहुंचा रहा है। ऐसा ही नजारा शिवपुरी की पुराने बस स्टैण्ड के पास में बस्ती में रविवार सुबह देखने को मिला। जब एक बस्ती की गली में पानी में तैरता हुआ मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ को गली में देखकर लोगों के होशफाख्ता हो गए और वे डर के मारे घरों में कैद हो गए। यूं तो शिवपुरी कस्बे में मगरमच्छों के बस्ती में आने की घटना नई नहीं है।
अक्सर बस्ती के विभिन्न हिस्सों में मगरमच्छ आते रहते हैं। बस्तियों में भी पानी भर गया है। ऐसे में एक करीब 10 से 12 फीट का एक मगरमच्छ तैरता हुआ पुराने बस स्टैण्ड की बस्ती में आ गया। पानी में मगरमच्छ को तैरता देख बस्ती के लोग दहशत में आ गए।
तुरंत ही पूरी गली सूनी हो गई। लोगों ने दहशत से अपने घरों के दरवाजे लगा लिए। साथ ही वन विभाग को भी सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को रेसक्यू करने का काम शुरू किया। अधिकारी पूरे मामले पर अपनी नजर बनाये हुए है।