नई दिल्ली (ब्यूरो)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज से हर घर तिरंगा अभियान का आगाज हो चुका है। 20 करोड़ से ज्यादा घरों में तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा गया है। सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों के अलावा निजी संस्थानों और घरों पर भी तिरंगा लहराया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कहा कि आजादी का पर्व मनाकर राष्ट्रीय स्वाभिमान को जगाएं। शहर-शहर में तिरंगा यात्राएं निकल रही है।
भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है और ये अब अंतिम रूप में है। इस बीच आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत होगी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए सरकार हर घर तिरंगा कैंपेन चला रही है। आज से लोग अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा फहराएंगे। सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी लोगों से अपने-अपने घरों या प्रतिष्ठानों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की है। ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान में डाक विभाग भी राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री कर अहम रोल निभा रहा है।

