इंदौर नगर निगम के महापौर तथा पार्षद पदों के परिणाम घोषित

नगर निगम निर्वाचन के तहत आज महापौर तथा पार्षद पदों के मतों की गणना की गई। महापौर तथा पार्षद पदों के परिणामों की घोषणा संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा की गई।

   घोषित परिणाम के अनुसार महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के श्री पुष्यमित्र भार्गव निर्वाचित घोषित किए गए। इन्हें कुल 5 लाख 93 हजार 856 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री संजय शुक्ला रहे। इन्हें 4 लाख 60 हजार 359 मत प्राप्त हुए। इस तरह श्री पुष्यमित्र भार्गव एक लाख 33 हजार 497 मतों से विजयी घोषित किए गए।

You might also like