सोशल मीडिया पर दैनिक दोपहर को सबसे ज्यादा खोजा गया

आपके अपने लोकप्रिय अखबार के खाते में एक और उपलब्धि

इंदौर।
अपनी श्रेष्ठ खबरों के कारण दैनिक दोपहर ने जहां शहर के कारोबारियों के बीच अपना स्थान बनाया है, वहीं आर्थिक खबरों के कारण अपनी एक विशेष पहचान भी स्थापित की है। आज शहर के पढ़ने-लिखने वाले और व्यापारियों एवं कारोबारियों की खबरों को लेकर सबसे पहली पसंद दैनिक दोपहर ही है। दैनिक दोपहर ने अब सोशल मीडिया पर भी अपना परचम बिना किसी जादूगरी के फहराना शुरु किया है। वहीं दोपहर के एक और संस्थान दोपहर न्यूज ने भी यूट्यूब पर अपनी विशेष पहचान बनाते हुए ११ हजार ५०० से ज्यादा सब्सक्राईबर जोड़ लिए हैं। दूसरी ओर दोपहर न्यूज को यूट्यूब चैनल पर ही १४ लाख से ज्यादा बार देखने का रिकार्ड भी कायम हो गया है। इधर दूसरी ओर दैनिक दोपहर के न्यूज पोर्टल पर हर दिन दो हजार से ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। इसमे बड़ी तादाद में नये पाठक भी शामिल हो रहे हैं।

हम अपने उन तमाम पाठकों और शुभचिंतकों को विशेष रुप से आभारी है, जिन्होंने दैनिक दोपहर में इंदौर के विशेष स्थान बनाये जाने को लेकर अपना सहयोग और मार्गदर्शन दिया। कई चढ़ाव-उतार के बाद दैनिक दोपहर में अपने न्यूज पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नियमित पाठक जोड़ लिए है। पिछले तीन महीने में दैनिक दोपहर के पोर्टल पर ४७ हजार १०० से ज्यादा बार पाठकों ने इसे खोला और पठन किया। वहीं पिछले एक माह में १ लाख ३३ हजार से ज्यादा लोगों ने गुगल पर दैनिक दोपहर को सर्च किया है। इसके अलावा फेसबुक आईडी एवं पेज पर भी पाँच हजार से ज्यादा लोग इसके नियमित पाठक हो गये हैं। दोपहर निश्चित रुप से अब हर दसवे आदमी की नजरों और हाथों से गुजर रहा है। दैनिक दोपहर के कई कालम बेहद लोक$िप्रय है इसमे गुस्ताखी माफ से लेकर सुलेमानी चाय के अलावा इंदौर की धरोहर के अलावा भविष्यफल को लेकर दिये जाने वाले पेज पर बड़ी तादाद में पाठक पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में दैनिक दोपहर की खबरों पर सबसे ज्यादा विश्वसनीयता बरकरार रही। यूट्यूब पर कोरोना काल में कैसे अपने आप को स्वस्थ रखने का संदेश देने वाले विडियो पर सर्वाधिक ४५ हजार लोग पहुंचे थे। इसके अलावा वाट्सएप पर दो सौ से अधिक ग्रुपों पर भी दैनिक दोपहर नियमित पढ़ा जाता है। विदेशों में खासकर अमेरिका, इंग्लैंड और यूएई में चार सौ से अधिक लोग नियमित रुप से इसे पढ़ते हैं। हम अपने पाठकों को समय से पहले खबर देकर उन्हें हमेशा दूसरों से बेहतर बनाने के लिए संकल्पित है। निश्चित रुप से आने वाले समय में कुछ और उपलब्धियां भी आपके अपने अखबार के साथ जुड़ेगी। हम आपकी पाठकीयता के सदैव आभारी रहेंगे।

You might also like