गुगल की फ्री सेवाएं अब होगी समाप्त, देना होगा भुगतान

10 साल से मिल रही थी मुफ्त सुविधा, फेसबुक, व्हाट्सअप भी शामिल

वॉशिंगटन (ए)। सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे तमाम यूजर्स के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है कि गुगल अब अपनी फ्री सेवाओं को बंद कर इन सेवाओं के लिए आपसे पैसा वसूल करेगी। गुगल ने 27 जून से अपनी सेवाएं पेड कर दी है। यदि जो भी यूजर 1 अगस्त तक इसके उपयोग के लिए शुल्क नहीं देते हैं तो उनकी सेवाएं अपने आप बंद हो जाएंगी। फेसबुक भी इसमें शामिल है। व्हाट्सअप की ओर से भी प्रस्ताव बना है। भविष्य में कई इंटरनेट सेवाएं के लिए अब यूजर को भुगतान करना होगा।

10 साल से गुगल अपनी सेवाएं पूरे विश्व में मुफ्त दे रहा था गुगल द्वारा जारी की गई जानकारी में कहा गया है कि टेक्नोलाजी कंपनी गुगल अब फ्री सेवाओं के लिए पैसे वसूल करेंगी। यानी अब हर सेवा का भुगतान देना होगा। यूजर के लिए 27 जून से इसे पेड कर दिया गया है। कई उपभोक्ताओं के लिए 1 अगस्त से यह सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। फीस भरने पर ही उन्हें सेवा उपलब्ध होगी। ठीक उसी प्रकार से जिस प्रकार से मोबाइल का भुगतान किया जाता है। भारत में गुगल का करोड़ों यूजर इस्तेमाल कर रहे हैं।

हालांकि कौनसी सेवाओं के पैसे देना होंगे, अभी इसकी स्थिति साफ नहीं की है, परंतु व्यवसायिक उपयोग करने वाले सबसे पहले दायरे में लिए जाएंगे। यानी अब सब को सेवाएं के बदले अच्छी खासी रकम देनी होगी। संकेत मिले हैं कि अभी जी शूट्स, डाक्स के अलावा कैलेंडर उपयोग का पैसा ज्यादा लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब सोशल मीडिया को लेकर कंपनियों पर कई लगाम लगाई गई हैं, जिसके अंर्तगत डाटा भी बिना अनुमति शेयर नहीं किया जा सकेगा। 10 साल से मिल रही अब कई सेवाएं भुगतान के दायरे में आने जा रही हैं।

You might also like