अग्निपथ : विरोध में आज बिहार बंद, सभी ट्रेने रद्द
कई जगह आज भी प्रदर्शन, रक्षा मंत्री राजनाथ ने बुलाई बैठक
गृह मंत्रालय का फैसला असम राइफल्स में 10 फीसदी आरक्षण
केंद्र सरकार ने एलान किया कि वह सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत चुने गए युवाओं को चार साल पूरे करने के बाद सीएपीएफ और असम राइफल्स जैसे बलों में 10 फीसदी आरक्षण देगा। गृह मंत्रालय की तरफ से ट्वीट में कहा गया है कि अग्निवीरों को इन दोनों केंद्रीय बलों में भर्ती के लिए उम्र की अधिकतम सीमा से भी तीन साल ज्यादा तक की छूट मिलेगी। वहीं, अग्निवीरों के पहले बैच के लिए यह छूट पांच साल की होगी। सरकार की तरफ से यह एलान ऐसे समय में आया है, जब पूरे देश में अग्निपथ स्कीम को लेकर युवा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
नई दिल्ली। अग्निपथ योजना को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। एक दर्जन से ज्यादा राज्य हिंसक प्रदर्शन की चपेट में हैं। ट्रेनों को फूंका जा रहा है। छात्र पिछले तीन दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच योजना के विरोध में छात्र संगठनों ने 24 घंटे के बिहार बंद का आह्वान किया है। यह बंद ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से बुलाया गया है। दूसरी और बिहार में कुछ जगह ट्रकों और बसों में आग लगाने की सूचना है। वहीं योजना के विरोध में हो रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक बुलाई है।
अग्निपथ योजना के विरोध में बुलाए गए बिहार बंद के दौरान भी आगजनी की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने जहानाबाद में टेहटा ओपी के बाहर खड़े ट्रक और बस में आग लगा दी। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश जहानाबाद जिले के टेहटा में प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रक और एक बस को आग लगा दी. ये घटना टेहटा आउट पोस्ट के करीब की है. प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया. सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े हैं. घटना की सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है. 15 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।

