सुलेमानी चाय- धोबी का कुर्ता बने बीजेपी के मुस्लिम नेता, घर के बचे ना घाट के…शहर काजी की समाधान पंचायत…खजराने में कांग्रेस की उठापटक…
धोबी का कुर्ता बने बीजेपी के मुस्लिम नेता, घर के बचे ना घाट के…

भारतीय जनता पार्टी के मुस्लिम नेताओं की गति अब दुर्गति में बदल गई है, तीन तलाक, एनआरसी हिजाब जैसे कई मुद्दों पर अपने मुंह में दही जमा कर बीजेपी का साथ देने वाले नेताओं की हालत अब और भी खराब होती जा रही है। मुस्लिम समाज में जहा इनकी इज्जत कम होती जा रही थी। वहीं इतनी कुर्बानियों के बाद भी बेचारों की हालत पर पार्टी को भी जरा भी तरस नही आ रहा है। शहर के कई मुस्लिम क्षेत्रों में जहां इन बेचारों की स्थिति अच्छी थी। वहां पर भी पार्टी ने इन पर भरोसा नहीं जताया। मजबूत क्षेत्रों में शेख असलम, रेहान शेख, उस्मान पटेल, कादिर कुरेशी फहीमउल्ला खान, इम्तियाज़ मेमन इनके अलावा और भी कई क्षेत्र ऐसे थे जहां पर यह दमदारी से लड़ सकते थे और कांग्रेसी को पानी पिला सकते थे, लेकिन फिर भी बीजेपी ने पूरे शहर से किसी मुस्लिम को टिकट ना देकर बीजेपी के मुस्लिमों को पार्टी में इनकी एहमियत का एहसास दिला दिया। उस्मान पटेल, शेख असलम, रेहान शेख, जहां निर्दलीय लड़ने का मन बना रहे है। वही लम्बे समय से भजपा में रहे अनवर देहलवी ने आप की झाडू थाम ली है। इसी के साथ बंटी टापिया व असलम खान ने आवैसी की पतंग की डोर संभाल रखी है। सभी से गुजारिश है ऊपर लिखे कुर्ते को कुर्ता ही पड़े।
शहर काजी की समाधान पंचायत…

