चर्च में प्रार्थना कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई, 50 की मौत, 30 घायल

लागोस। नाइजीरिया के एक चर्च में प्रार्थना कर रहे लोगों पर कुछ सरफिरे बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चला दी जिसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई वहीं 30 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को वहीं मार गिराया।

में बड़ी वारदात हुई। यहां के ओवो शहर के सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च में कुछ बंदूकधारी घुस गए। चर्च में इस वक्त प्रार्थना चल रही थी। कुछ ही देर में उन्होंने लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की खबर हैं, वहीं कई घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदूकधारियों ने पादरी और कई श्रद्धालुओं का अपहरण कर लिया है। वहीं पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव एडेलेगबे टिमिलीन ने बताया कि हमलावरों ने प्रेयर कर रहे एक व्यक्ति को अगवा कर लिया है। ओनडो राज्य के गवर्नर रोटिमी अकेरेडोलु ने इसे मासूम लोगों पर कायरतापूर्ण हमला करार दिया है। उन्होंने दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी भी गिरोह ने नहीं ली है।इस वारदात के का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें लोग खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। चीख-पुकार मची हुई है। नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने कहा कि नफरत की सोच रखने वालों ने ऐसा घिनौना काम किया है और लोगों की जान ले ली है। देश ऐसे नफरती लोगों के सामने कभी नहीं झुकेगा और इनसे जीतकर दिखाएगा।

You might also like