बिजली तार लगा कश्मीरी पंडितों का पलायन रोका

भाजपा के राजनीतिक प्रतिक्रिया विभाग के प्रभारी का दावा

एक माह में नौ कश्मीरी पंडितों की हत्या, सब मौन

श्रीनगर (ए)। कश्मीर में लगातार टारगेट किलिंग के चलते घाटी से अब एक तिहारी कश्मीरी पंडितों का पलायन हो चुका है। लगातार हिन्दुओं को निशाना बनाकर हो रहे हमले से सभी हैरान-परेशान हैं। प्रशासन ने जा रहे कश्मीरी पंडितों के रास्ते में बाधा खड़ी कर दी है। कश्मीरी पंडितों के ट्रांजिट कैम्पों के सामने बिजली के तार लगाकर गेट लॉक कर दिया है।


यह दावा भाजपा के कश्मीर के राजनीतिक प्रतिक्रिया के प्रभारी अश्विनी चुंगरू किया है। उन्होंने कहा कि सरकार उनके समुदाय को बलिदान के मैमनों के रूप में इस्तेमाल कर रही है, यह नहीं होने दिया जा सकता। साथ ही उन्होंने कहा 2010 में मनमोहनसिंह के कार्यकाल में पुर्नवास पैकेट के साथ 6000 पंडितों की बसाहट भी अब बिखर गई है। अगर चुंगरू का दावा सही है तब सरकार की ओर से पंडितों को घाटी में वापस बसाने वाला कोई प्लान काम नहीं कर रहा है। यहां पर बचे शेष कश्मीरी पंडित तेजी से निकल रहे हैं या निकल चुके हैं। अब तक घाटी में 9 हिन्दुओं की एक माह में हत्या के बाद भी आवाज उठाने वाले भी आवाज नहीं उठा रहे हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.