अयोध्य (ब्यूरो)। भगवान राम मंदिर का निर्माण जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गर्भगृह की आधारशीला का पहला पत्थर रखा। सुबह से ही पूजन-पाठ, अनुष्ठान जारी हैं। बड़ी संख्या में संत-महंत पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को राम मंदिर के गर्भगृह की आधारशिला रखी गई।
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के गभज़्गृह की आधारशिला आज रखी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें पहला नक्काशीदार पत्थर रखकर समारोह में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देशभर के सभी संतों धार्मिक हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर के निमाज़्ण का काम तेजी से चल रहा है। 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रखी थी और तभी से राम मंदिर के निमाज़्ण का काम शुरू हो गया था और अब मंदिर के गभज़्गृह की आधारशिला आज सीएम योगी आदित्यनाथ रखेंगे। भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगाई के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट की पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 6 नवंबर 2019 को सवज़्सम्मति से अपना फैसला सुनाया था कि अयोध्या में जहां बाबरी मस्जिद थी, वह भूमि राम लला की है। इस फैसले के साथ ही सदियों से चला आ रहा भूमि विवाद खत्म हो गया।