शहर में अब तीन करोड़ की इलेक्ट्रिक सुपर स्पोर्ट्स कार,3 सेकंड में 100 की है रफ्तार
महंगाई के दौर में शोक का तड़का...

इंदौर। शहर में बहुत कम सड़के ऐसी है जहां 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से कार चलती है। मगर इन दिनों शहर की पहली ओर देश की दूसरी कार यहां की सड़कों पर 3 सेकंड में ही 100 किलोमीटर दौड़ रही है। इस कार की कीमत 3 करोड़ रुपए है।
महंगाई की मार से रोजाना आम आदमी दो जून की रोटी के लिए मशक्कत कर रहा है वही शहर में कुछ ऐसे लोग भी है जो अपने शौक पूरे करने के लिए करोड़ो रुपए खर्च कर रहे है। पिछले दिनों शहर के एक युवा उद्योगपति ने 3 करोड़ रुपए में पोर्शे की इलेक्ट्रिक सुपर स्पोर्ट्स कार टायकन टर्बो- एस खरीदी हैं। पलक झपकते ही यह कार 2.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ लेती है। यह गाड़ी इंदौर की पहली और भारत की दूसरी है। इस कार में 40 लाख रुपये से कार्बन फाइबर से इंटीरियर किया गया है। 7 लाख रुपये का म्यूजिक सिस्टम लगाया गया है। कंपनी का दावा है कि इसे फास्ट चार्जर से चार्ज करने पर महज 23 मिनट में 5 से 80 फीसदी तक बैटरी चार्ज अप हो जाती है। इन दिनों इंदौर की सड़कों पर पूरी दुनिया में फेमस जर्मन लग्जरी सुपर कार दौड़ती नजर आ रही है। जर्मन की कार स्पीड, स्टाइल और परफॉर्मेंस के मामले में काफी चर्चित है। शहर के एक युवा उद्योगपति ने 3 करोड़ रुपये में पोर्शे की इलेक्ट्रिक सुपर स्पोर्ट्स कार टायकन टर्बो खरीदी हैं। यह कार पलक झपकते ही 2.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ लेती है। यह भारत की दूसरी और इंदौर की पहली कार्बन फाइबर और जेड ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन वाली इलेक्ट्रिक सुपर कार है। यह सुपर फीचर्स से लैस है इसका ग्राउंड क्लीयरैंस 146 एमएम है, लेकिन जरूरत पड़ने पर एक बटन दबाते ही इसका ग्राउंड क्लीयरैंस 40 एमएम बढ़कर 185 एमएम हो जाता है। 4 घंटे में फूल चार्ज हो जाती है जो सिंगल चार्ज पर 484 किलोमीटर तक जा सकती है। कार की स्पीड को पीथमपुर ने ट्रैक्स पर टेस्ट किया जा चुका है। चलाया गया तो यह कार महज 2.6 सेकंड में ही 0 से 100 की रफ्तार पर पहुंच गई। वहीं यह कार नेट्रैक्स पर 255 किमी रफ्तार पर दौड़ी। जबकि कर्व पर कार की सामान्य स्पीड 200 से ज्यादा थी।