रूस-यूक्रेन जंग अब नाक की लड़ाई बनी

तबाही का 26वां दिन : दोनों देश हथियार डालने को तैयार नहीं, कमांडर को उतारा मौत के घाट

कीव/मास्को। रूस-यूक्रेन का आज 26वां दिन है। दोनों देश हथियार डालने को तैयार नहीं है। रातभर से हो रही बमबारी में मारियूपोल में कई इमारतें तबाह हो गई है वहीं अलगाववादी कमांडर को भी मौत के घाट उतार दिया है। अब यह लड़ाई दोनों देशों के नाक की लड़ाई बन गई है जिसके थमने के अभी कोई आसार नहीं है।
रूस-यूक्रेन जंग का आज 26वां दिन है। इस बीच यूक्रेन की ओर से साफ संकेत हैं कि, वह आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। मारियूपोल में चल रही भीषण जंग में भी यूक्रेन की सेना ने हथियार डालने से इंकार कर दिया है। वहीं यूक्रेन का दावा है कि, उसने जंग में एक अलगाववादी शीर्ष को मार गिराया है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि, वह पुतिन से बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन यह वार्ता फेल होती है तो तीसरा विश्व युद्ध होगा। यूक्रेन पर हमले के बाद से अब तक रूस ने 900 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। ये सभी रूसी हैं, जो जंग का विरोध करते हुए पिछले कई दिनों से पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। रूस- यूक्रेन जंग के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यूक्रेनी सेना ने अजोव सागर में बना खुद का रेलवे ब्रिज ही उड़ा दिया है। रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पोलैंड की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह अन्य देशों के साथ बैठक करेंगे और सभी को संबोधित करेंगे कि, कैसे मानवीय संकट के समय अमेरिका अपने सहयोगियों की मदद कर रहा है। यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, उसने अलगाववादी कमांडर सेरगी मास्किन को मार गिराया है। सेरगी अलगाववादी गुट दोनेत्स्क का कमांडर था।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.