पांच राज्यों के लेकर 400 करोड़ का सट्टा, सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के लिए

नई दिल्ली (ब्यूरो)। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम गुरुवार को आएंगे, इसमें हार-जीत को लेकर सटोरियों ने 400 करोड़ से ज्यादा का दाव खेला है। सबसे बड़ा दाव उत्तर प्रदेश के लिए लगाया गया है।
एक्जिट पोल ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इसके बाद सट्टा बाजार गर्माने लगा है। इस बाजार में भाजपा लोगों की पहली पसंद बनी हुई है, लेकिन उत्तर प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में बराबरी के भाव भी देख जा रहे हैं। सटोरियों ने राज्य में भाजपा की 226 से 229 सीटें दी है। यानी सट्टा बाजार भी उत्तर प्रदेश में भाजपा की वापसी मान रहा है, ऐसे में भाजपा पर सट्टा लगाने पर 10000 रुपए के बदले 13000 रुपए मिलेंगे। वहीं सपा पर दाव लगाने वालों को अधिक पैसे मिल रहे हैें। गौरतलब है कि सपा के 3200 रुपए के बदले 10000 रुपए की वापसी होगी। सटोरियो ने 133 से 136 सीटें सपा को दी है। वहीं बसपा को 9 से 10 सीट और कांग्रेस को 0 से 3 सीट जीतने का अनुमान लगाया है। इन सीटों पर दाव लगाने वालों की संख्या कम है। इसके अलावा पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा को लेकर अलग-अलग भाव लगाए जा रहे हैं, लेकिन कोई भी सटोरिया बड़ा जोखिम उठाने को तैयार नहीं है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.