बड़े नेताओं ने मैदान पकड़ा, कांग्रेस-सपा की सभाएं

प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, योगी आदित्यनाथ, जयंती चौधरी, जेपी नड्डा की सभाओं का दौर

लखनऊ (आर. बी. सिंह)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए पहले चरण के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान तेज होने लगा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वर्जुअल रैली को संबोधित करेंगे जिसमें भाजपा के 30 लाख कार्यकर्ताओं को लिंक भेजा गया है वहीं 98 जगहों पर एलईडी से प्रदर्शन होगा। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं की भी सभाएं हो रही है। कांग्रेस प्रभारी, महासचिव, प्रियंका गांधी, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ भी आज अलग-अलग सभाएं ले रही हैं जिसमें 500 लोगों को जाने की अनुमति है। अखिलेश यादव भी जयंत चौधरी के साथ प्रेस वार्ता संयुक्त रूप से लेकर दोनों नेता अपने आपको किसान का बेटा बताकर चुनाव में किसानों के मुद्दे को उठा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली वर्चुअली चुनावी रैली सोमवार को होगी। पीएम मोदी शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत और गौतमबुद्ध नगर की 21 विधानसभा क्षेत्रों की जनता वर्चुअली संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए मत और समर्थन मांगेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा प्रदेश मुख्यालय में स्थापित वर्चुअल स्टूडियो से रैली में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होने हैं वहां के स्मार्टफोन धारकों को भी जन चौपाल रैली के लिंक भेज रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेशभर से कार्यकर्ता और सभी लोग प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के जरिये सुन सकेंगे।
उधर मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। सोमवार को वह नामांकन दाखिल करने के लिए मैनपुरी आ रहे हैं। वह सीधे कलक्ट्रेट पर पहुंचकर नामांकन करेंगे। अखिलेश यादव के आने से सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वहीं प्रशासन भी इसे लेकर अलर्ट मोड पर है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। जिले में तीसरे चरण में चुनाव प्रस्तावित है। 20 फरवरी को मतदाना होना है।

चुनावी रैलियों पर आयोग आज लेगा बड़ा फैसला
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) विधानसभा चुनाव वाले पांचों राज्यों में कोविड के मद्देनजर रैलियों और रोड शो पर लागू प्रतिबंध की समीक्षा के लिए वर्चुअल बैठक करेगा। आयोग इसमें बड़ा फैसला ले सकता है। हालांकि आयोग के एक अधिकारी के अनुसार इस पर कोई भी फैसला संबंधित राज्यों में कोरोना के मामलों को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा। आयोग की यह वर्चुअल बैठक सुबह 11 बजे आयोजित होगी। आयोग ने इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण 22 जनवरी को रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया था।
एक अधिकारी के मुताबिक इसमें सभी सुझावों पर गौर किया जाएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.