उत्तर प्रदेश में समर्थन की सरकार, तीन राज्यों में कांग्रेस, मणिपुर में कड़ी टक्कर

पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी झटका लगने के आसार - सर्वे

नई दिल्ली (ब्यूरो)। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर जहां मतदान की तैयारियां अब शुरू हो गई है वहीं अलग-अलग न्यूज चैनलों द्वारा किए जा रहे सर्वे में जहां भाजपा का परचम लहराता दिखाया जा रहा है वहीं सोशल मीडिया पर पांच लाख से अधिक लोगों द्वारा किए गए सर्वे में उत्तर प्रदेश में खिचड़ी सरकार बताई जा रही है, तो वहीं गोवा, उत्तराखंड, पंजाब में कांग्रेस की सरकार तो वहीं मणिपुर में दोनों के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। इसके अलावा भाजपा के वोट बैंक में भारी कमी बताई गई है तो अन्य दलों के वोट बैंक बढ़ने का दावा भी किया गया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा अब चुनाव को हिन्दू-मुसलमान की ओर ले जाने के लिए कैरना से लेकर अब्बाजान तक कर रही है। सोशल मीडिया पर अखिलेश द्वारा 2000 मस्जिदें बनवाने का दावा भी किया जा रहा है।
पांचों राज्यों के चुनाव को लेकर अब सोशल मीडिया पर मैदानी सर्वे किए जा रहे हैं। पिछले दिनों फोर पीएम के सर्वे में भी भाजपा को बहुमत से पीछे दिखाया गया था तो वहीं आज डीबी लाइव के ताजा सर्वे में पांचों राज्यों में भाजपा को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाया गया है। इस सर्वे में उत्तर प्रदेश की 200 से अधिक विधानसभाएं जोड़ी गई हैं। उत्तर प्रदेश की 403 सीटों के लिए जहां समाजवादी पार्टी को 208 सीटों के लगभग ही बताया गया है तो वहीं भाजपा को 151 से 160 सीटों तक रखा गया है। बहुजन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही 20-20 सीटों पर सिमट रही है। अन्य को यहां 11 सीटें दी गई हैं। चुनावी मतदान का प्रतिशत में बताया गया है कि बीजेपी को 34.8 प्रतिशत वोट मिलेंगे तो वहीं समाजवादी पार्टी 37 प्रतिशत वोट लेकर आगे निकल गई है। कांग्रेस का 1 प्रतिशत वोट बढ़ा है। वह 8.6 प्रतिशत पर पहुंची है। बहुजन समाजवादी पार्टी का वोट 14 प्रतिशत पर सिमट गया है। इसके अलावा उत्तराखंड की 70 सीटों के लिए कांग्रेस को 41 से 43 सीटें, भाजपा को 24 से 26 और अन्य को 4 सीटें मिल रही है। गोवा में भी इस बार कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। 40 सीटों में से कांग्रेस को 17 से 19 सीटें, शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस को 7 से 9 सीटें और भाजपा को 13 से 15 सीटें मिलती बताई जा रही है। पंजाब में कांग्रेस जहां 62 से 64 सीटें लेकर सरकार बनाती बताई जा रही है तो वहीं आप पार्टी दूसरे दल के रूप में 34 से 36 सीटें ले रही है। अकाली दल 12 से 14 और भाजपा 2 से 4 सीटों पर सिमट रही है। मणिपुर में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर बताई दा रही है। यहां कांग्रेस को 26 से 28 सीटें और भाजपा को 22 से 24 सीटें, अन्य को 9 से 11 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है। डीबी लाइव के चुनावी सर्वे 90 प्रतिशत तक अभी तक सही रहे हैं। पश्चिम बंगाल में भी जहां न्यूज चैनलें भाजपा की 300 सीटों के साथ सरकार बनने का सर्वे बता रहे थे तब भी डीवी लाइव का सर्वे 80 सीटों से ज्यादा भाजपा को नहीं दे रहा था।

You might also like