कलेक्टर मनीष सिंह पदोन्नति के साथ भोपाल जाएंगे

नोटशीट तैयार, आशीष सिंह या प्रतिभा पाल होंगे नए कलेक्टर

इंदौर। कलेक्टर मनीष सिंह अब पदोन्नति के साथ इंदौर से मुक्त होने जा रहे हैं। पिछले हफ्ते भोपाल में उनकी पदोन्नति की नोटशीट भी तैयार हो चुकी है। पिछले दिनों मनीष सिंह प्रशिक्षण पर गए हुए थे। वहीं इंदौर में अब मनीष सिंह की जगह उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के आने की पूरी संभावना बन गई है। आशीष सिंह पहले भी इंदौर में नगर निगम आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दोनों ही अधिकारियों के कार्यकाल में इंदौर को स्वच्छता के साथ कई तमगे मिलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
सूत्र बता रहे हैं यदि चुनाव प्रक्रिया के चलते तबादले नहीं किए जा सके तो चुनाव के बाद मनीष सिंह भोपाल में प्रमुख सचिव के रूप में पदस्थ होंगे। उनकी पदोन्नति के साथ ही उनके कलेक्टर का कार्यकाल भी इंदौर में समाप्त हो जाएगा। मनीष सिंह के प्रशिक्षण पर जाने के दौरान निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने इंदौर में कार्यकारी कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। सख्त प्रशासक और परिणाम देने वाले अधिकारी के रूप में उनकी छवि इंदौर में दिखाई दी। दूसरी ओर नगर निगम में मनीष ंिसह के बाद पदस्थ हुए आशीष सिंह जो खंडवा में कलेक्टर भी रहे थे, ने एक बार फिर सहज स्वभाव के साथ इंदौर को स्वच्छता का तमगा दिलाया था। उनका भाजपा के नेताओं से समन्वय भी बेहतर था। यदि आशीष सिंह के इंदौर आगमन पर कोई व्यवधान होता है तो पहली बार इंदौर को महिला कलेक्टर मिलेंगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.