जिंसी इलाके में लगभग 70 मकान के हिस्से तोड़े जाएंगे

80 फीट चौड़ी सडक़ के लिए दो बार सेंट्रल लाइन डाली लेकिन काम नहीं

jinsi indore
jinsi indore

इंदौर । जिंसी चौराहे से रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक लगभग 70 मकान के हिस्से तोडक़र करीब 80 फीट चौड़ी सडक़ बनाने की तैयारी नगर निगम काफी समय से कर रहा है। मकान मालिकों से निर्माण की मंजूरी व अन्य दस्तावेज भी देखे जा चुके हैं लेकिन अभी तक शुरुआत कुछ नहीं हो पा रही है। इधर जिसीं से रामबाग चौराहा तक सडक़ निर्माण को लेकर फिर से चिन्ह निगम की ओर से लगाए जा रहे हैं।

बताया जाता है कि यहां पर चौड़ी सडक़ से यातायात जाम की स्थिति नहीं होगी इसलिए यह सब किया जा रहा है। दस्तावेजों के जांच के साथ-साथ सेंट्रल लाइन भी दो मर्तबा डाली जा चुकी है लेकिन आगे काम शुरू नहीं हुआ है। अभी तक इस मामले में आगे की तैयारी नहीं हुई जबकि पहले सेंट्रल लाइन के साथ-साथ नोटिस भी भवन स्वामियों को जारी किए थे परंतु उसके आगे विरोध के चलते कोई काम नहीं हो पाया है। यह भी कहा जा रहा है कि इसको लेकर कई पुराने मकान की जांच हो रही है जबकि रहवासी लगातार नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

Also Read – 35 अवैध कॉलोनियों पर चलेगा निगम का बुल्डोजर

पहले यहां के पूर्व विधायक जो कांग्रेस में रहे संजय शुक्ला द्वारा भी भारी विरोध किया गया था लेकिन बाद में भाजपा में आने के बाद अब रहवासियों की तरफ से कुछ भी सुनवाई भी नहीं हो रही है और यहां पर रोजाना कई घंटे तक ही यातायात जाम भी हो रहा है। किला मैदान रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा से जिंसी की तरफ आने वाले मार्ग को वास्तव में यदि चौड़ा किया जा सकता है तो परेशानी नहीं होगी लेकिन रहवासियों द्वारा लगातार विरोध के चलते अभी कुछ भी काम की शुरुआत नहीं हो पा रही है। इस बारे में यह जरूर कहा जा रहा है कि जल्द ही आगे का प्रारूप बनेगा जबकि यहां पर काम के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। इस मामले को लेकर एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया से चर्चा का प्रयास किया लेकिन व्यवस्था के चलते चर्चा नहीं हो पाई है। रामबाग चौराहा से जिंसी तक बनने वाली सडक़ को लेकर एक बार फिर से विरोधाभास हो रहा है। रहवासी व व्यापारियों के साथ विधायक गोलू शुक्ला ने एक और जहां सडक़ की चौड़ाई कम करने की बात कही है लेकिन नगर निगम की ओर से मास्टर प्लान का हवाला देकर सडक़ की चौड़ाई कम नहीं की जा रही है। निगम की ओर से चिन्ह लगाए जा रहे हैं यहां पर ही जल्द ही तोडऩे की कार्रवाई निगम की ओर से शुरू की जा रही है। गौरतलब है कि लंबे समय से उक्त सडक़ को लेकर परेशानियां बनी हुई है।

You might also like

Comments are closed.