महिला क्रिकेटर डेनियल वेट ने समलैंगिक शादी रचाई
आधी रात को भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को सोशल मीडिया पर शादी के लिए प्रपोज

लंदन इंग्लैण्ड की महिला क्रिकेटर डेनियल वेट ने समलैंगिक शादी रचाई है। वेट ने लंदन में एक फुटबॉल क्लब की हेड जॉर्ज हॉज से शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटो कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि मिस्टर एंड मिसेज…इसके अलावा उन्होंने शादी की तारीख भी बताई। हालांकि, दोनों कपल ने अपने प्यार का इजहार 2023 में ही किया था। साथ ही दोनों ने पिछले साल सगाई की।
बहरहाल, सोशल मीडिया पर डेनियल वेट और जॉर्ज हॉज का फोटो खूब वायरल हो रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। daniel wait
गौरतलब है कि इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वेट विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। डेनियल वेट अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज के नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। daniel wait
इसके अलावा डेनियल वेट फ्रेंचाइजी क्रिकेट लगातार खेलती हैं। साथ ही डेनियल वेट महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की करीबी दोस्त हैं। दरअसल, जब भी अर्जुन तेंदुलकर इंग्लैंड जाते हैं या डेनियल वेट भारत आती हैं तो वे मिलते जरूर हैं। तकरीबन 7 साल पहले 2017 में डेनियल वेट अचानक सुर्खियों में आ गई थीं। जब आधी रात को भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को सोशल मीडिया पर शादी के लिए प्रपोज किया था।
source – ems
Comments are closed.