इंडिया गठबंधन ने 254 सीटों पर बढ़त के साथ जगह बनाई

कांग्रेस 10 साल बाद 100 के आंकड़े के पार पहुंची

नई दिल्ली (ब्यूरो)। इंडिया गठबंधन ने 250 सीटों पर बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं कांग्रेस ने 10 साल बाद 100 के आंकड़े पर पहुंची है। राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं वहीं कांग्रेस के कई नेता भी बढ़त बनाए हुए हैं।

इंडिया गठबंधन के अखिलेश यादव कन्नौज से आगे चल रहे हैं वहीं समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में बढ़त बनाई है। राजस्थान में कांग्रेस 5 सीटें जीतने में सफल दिखाई दे रही है। वहीं गुजरात में लम्बे समय बाद कांग्रेस ने खाता खोला है। हरियाणा के गुडगांव से अभिनेता राज बब्बर 48 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई है।

चुनावी रण में कांग्रेस को बड़ी कामयाबी मिलती दिख रही। पार्टी पिछले 10 साल में सबसे बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही। ऐसा इसलिए क्योंकि वोटों की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ रही सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन के बीच जोरदार टक्कर नजर आ रही। हालांकि, बीजेपी ने इस बार भी अपनी लीड बरकरार रखी है।

Also Read – BIG NEWS: अबकी बार जोड़ जुगाड़ सरकार, NDA – 296, I.N.D.I.A – 213

काउंटिंग के करीब 4 घंटे बाद चुनाव आयोग की आंकड़ों पर गौर करें तो बीजेपी 234 सीटें हासिल करती दिख रही है। वहीं कांग्रेस 94 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस तरह से कांग्रेस बीते 10 साल में सबसे जोरदार प्रदर्शन करती दिख रही। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए सवाल उठ रहे कि क्या राहुल गांधी का खटाखट वाला दांव चल गया।राहुल गांधी ने क्या कहा था दरअसल, लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने खटाखट वाला कमेंट किया था, जिसकी खासी चर्चा हो रही।

राहुल गांधी ने पहले दिन से ही सेवाओं की डिलीवरी का वादा करने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने उस समय कहा- खटाखट, खटाखट। राहुल गांधी ने चुनावी रैली में कहा था कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही हर माह पैसे दिए जाएंगे। 4 जुलाई को 8500 रुपये उनके एकाउंट जाएंगे। हर माह की पहली तारीख को इसके बाद खटाखट खटाखट अंदर। राहुल गांधी का यही कमेंट चुनाव के दौरान सुर्खियों में रहा।

You might also like

Comments are closed.