अब सट्टा बाजार का सर्वे, एनडीए को 253, इंडिया को 246

देश के पांच अलग-अलग सट्टा बाजारों ने अपने आंकलन जारी किए

Now survey of betting market, NDA 253, India 246
Now survey of betting market, NDA 253, India 246

नई दिल्ली। कल एक्जिट पोल के नतीजों में जहां भाजपा के साथ एनडीए गठबंधन की सरकार को 325 से लेकर 385 सीटें आने का दावा अलग-अलग न्यूज चेनलों ने सर्वे के आधार पर किया गया है, वहीं अब सट्टा बाजार में भी अपना एक्जिट पोल जारी किया है, जिसमें अलग-अलग सट्टा बाजारों ने एनडीए और इंडिया गठबंधन को सीटें दी है पर एक भी सट्टा बाजार एनडीए को 300 सीट से ऊपर नहीं दे रहा है।

सर्वाधिक चुनावी सट्टा खेलने वाला फलूदी सट्टा बाजार में बीजेपी को 209 और एनडीए को 253 और इंडिया गठबंधन को 246 और कांग्रेस को 115 से 117 सीटें आने का आंकलन जारी किया गया है। इसके अलावा पालनपुर, करनाल, कोलकाता, विजयवाड़ा के बाजारों में भी अलग-अलग भाव चल रहे हैं।

Also Read – master plan का बेस भी अभी तक नहीं बना पर 79 गांव की जमीनों में दिग्गजों के नक्शे पास हो गये
न्यूज चेनल ईटीवी भारत और जी न्यूज के पत्रकारों द्वारा सट्टा बाजार की जो रिपोर्ट जारी हुई है उसके अनुसार फलूदी सट्टा बाजार में दो आंकड़़े बताए जा रहे हैं। एक में भाजपा को 209 और दूसरे में 250, इसी प्रकार पालनपुर सट्टा बाजार में भाजपा को 216 और एनडीए को 247 सीटें दी है और इंडिया गठबंधन को 225 सीटें दी है। कोलकाता सट्टा बाजार में एनडीए को 261 सीटें जिसमें भाजपा को 218 और इंडिया गठबंधन को 228, जिसमें कांग्रेस को 128 सीटें कुल 228 सीट दी है।

विजयवाड़ा सट्टा बाजार में भाजपा को 218 और एनडीए 261, इंडिया गठबंधन को 237 और कांग्रेस को 221 सीटें दी है। करनाल सट्टा बाजार में कांग्रेस 108, इंडिया गठबंधन 231, भाजपा 235 और एनडीए 263 सीटें दी है। इधर उत्तर प्रदेश सट्टा बाजार में यूपी में भाजपा की सीटें घटाते हुए 63 से 65 सीटों का आंकलन जारी किया है।

You might also like

Comments are closed.