मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए चारों नाम तय

भाजपा ने जातिगत समीकरण के साथ किसानों और महिलाओं को भी साधा

Four names decided for Rajya Sabha from Madhya Pradesh
Four names decided for Rajya Sabha from Madhya Pradesh

भोपाल (ब्यूरो)। राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने मध्य प्रदेश से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने चार उम्मीदवार के नाम घोषित किए हैं, जिन नामों को लेकर आंकलन लगाया जा रहा था वह धरा रह गया। जातिगत समीकरण के साथ इस बार चुनाव में किसानों को साधने के लिए भाजपा ने अपनी रणनीति बनाते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। इसमें सबसे ज्यादा ज्यादा चौंकाने वाला नाम उमेश नाथ महाराज का है। 

भाजपा ने इस बार डॉ. एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को राज्यसभा में भेजने का निर्णय लिया है। बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। माया नारोलिया महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं, जबकि डॉ एल मुरुगन केंद्रीय मंत्री हैं, दक्षिण से आते हैं। कांग्रेस ने अपने एक उम्मीदवार का ऐलान अभी तक नहीं किया है। यहां कांग्रेस में राज्यसभा की एक सीट को लेकर बड़ी खींचतान मची हुई है।  Four names decided for Rajya Sabha from Madhya Pradesh

Also Read – किसानों का दिल्ली कूच शुरू…

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश से दो अप्रैल को पांच राज्य सभा सीटें रिक्त हो रही हैं। इन सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होना है। इसके लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। वहीं, ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को राज्य सभा भेजने की तैयारी है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री को ओडिशा से उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि एमपी में कांग्रेस एक सीट पर अपना सदस्य उच्च सदन में भेजने की स्थिति में है। अगर अवश्यकता हुई तो 27 फरवरी को सुबह नौ से चार बजे तक मतदान होगा और पांच बजे से मतगणना की जाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, भाजपा के सुमेर सिंह सोलंकी और ज्योतिरादित्य सिंधिया का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 तक है।

You might also like