Big News: संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में स्पेशल जांच टीम तैयार

नई दिल्ली । संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में स्पेशल जांच टीम तैयार कर दी गई है। वहीं विपक्ष आज इस मामले को सदन में उठाएगा जिससे भारी हंगामे के आसार हैं। इस संबंध में विपक्ष आज राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेगा।
उल्लेखनीय है कि बुधवार दोपहर में दो आरोपी मनोरंजन डी और सागर शर्मा लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए और उन्होंने कलर स्मॉग का इस्तेमाल किया, जिससे सांसदों में के बीच अफतरातफरी मच गई। सांसदों ने आरोपियों को पकड़ा और उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद उन्हें सदन में मौजूद मार्शल के हवाले किया गया। दूसरी ओर उनके साथी नीलम और अमोल शिंदे ने संसद भवन के बाहर कलर स्मॉग का इस्तेमाल किया और नारेबाजी की। इसके बाद बाहर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ललित और विशाल शर्मा के रूप में दो अन्य आरोपी भी इस साजिश में शामिल थे।
Also Read – 14 लाख टन दाल, 60 लाख टन गेहूं और 40 लाख टन शकर के स्टॉक की तैयारी
Comments are closed.